February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

केसीएन क्लब के स्वतंत्रता दिवस जनजागरण तिरंगा यात्रा व सैनिक सम्मान समारोह धूमधाम से सम्पन्न

1 min read
Spread the love

प्रयागराज।

जिले के गंगापार के फूलपुर तहसील अंतर्गत बहरिया ब्लॉक के ग्राम भदरपुर से उधोपुर खगिया होते हुए सिसई कीर्तिमान गेस्ट हाऊस में राष्ट्रीय सेवाभावी संगठन केसीएन क्लब के स्वतंत्रता दिवस जनजागरण तिरंगा पड़यात्रा व सैनिक सम्मान समारोह विधिवत सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम 79वां स्वतंत्रता दिवस सप्ताह के उपलक्ष्य में स्वतंत्रता दिवस की वर्षगांठ पर उन स्वर्णिम एवं गौरवशाली स्मृतियों को स्मरण करते हुए राष्ट्रीय सेवाभावी संगठन नोइंग सिटीजन्स नीड क्लब के.सी.एन क्लब की सैनिक शाखा “ वेटरन्स भारत” व उत्तर प्रदेश कमेटी के संयुक्त प्रयास से स्वतंत्रता दिवस महोत्सव के सप्ताह में आयोजित रहा। कार्यक्रम का संचालन पूर्व सैनिक जितेंद्र राय ने किया। कार्यक्रम में भदरपुर गांव से आचार्य पंडित कुलभूषण द्विवेदी द्वारा मंत्रोच्चार के साथ भारत माता की पूजा के बाद अतिथियों द्वारा फीता काटकर भारत माता के जयकारों के साथ यात्रा अपने मार्ग से सिसई में सम्पन्न हुई। यात्रा में जय योगेश्वर गुरुकुल विद्यापीठ, एस टी एम पब्लिक स्कूल, आदि विद्यालयों के छात्रों ने भाग लिया। सैनिक सम्मान कार्यक्रम सिसई स्थित कीर्तिमान गेस्ट हाउस में दीप प्रज्वलन के बाद सैनिकों को मंचासीन कराया व सम्मानित किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सैनिक अधिकारी अनिल त्रिपाठी व मुख्य अतिथि के रूप पूर्व सैनिक गजेंद्र सोनी व विशिष्ट अतिथियों में पूर्व सैनिक व वरिष्ठ समाजसेवी बालकृष्ण पाण्डेय, अपर जिलाधिकारी नगर कार्यालय के बड़े बाबू व पूर्व सैनिक अरविंद तिवारी, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के बड़े बाबू पवन कुमार गुप्ता, पूर्व सैनिक पुरुषोत्तम पाण्डेय , पूर्व सैनिक अनिल कुमार सिंह, पूर्व सैनिक दुर्विजय नारायण पटेल, पूर्व सैनिक प्रमोद मिश्र, पूर्व सैनिक वायु सेना शिव बाबू यादव आदि मंचासीन रहे। कार्यक्रम में वक्ताओ ने युवाओं और विद्यार्थियों को देशभक्ति के प्रति जागरूक करने पर विशेष बल दिया गया। कार्यक्रम में आध्यात्मिक मार्गदर्शक पंडित अर्जुनधर द्विवेदी, मुख्याध्यापक प्राइमरी स्कूल बछन्दामऊ कुंडा प्रतापगढ़ सतीश मौर्या, मीरा भवन से प्रतापगढ से एडवोकेट संतोष कुमार यादव, सेल्स एन्ड इनकम टैक्स कन्सलटेंट एडवोकेट विनोद कुमार पाण्डेय, वरिष्ठ समाजसेवी राकेश पाण्डेय भदरी कुंडा प्रतापगढ़ शिक्षक सुरेन्द्र कुमार शुक्ल, विहिप के जिला सहमंत्री पवन कुमार पांडेय, समाजसेवी शत्रुघ्न तिवारी, एडवोकेट दयाशंकर यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य वकील अहमद, श्यामल मिश्र, एडवोकेट अभिषेक सिंह, पत्रकार एव शिक्षक मोहम्मद साजिद खान, वरिष्ठ पत्रकार ओम कृष्ण शुक्ला , त्रिकाली जी, नवीन तिवारी, प्रदीप शर्मा, अशोक कुमार मिश्र, धर्मेन्द्र दुबे, बांकेलाल सोनी, रंग बहादुर यादव, श्रीपति मिश्र, श्रीपाल यादव, रोहित पाण्डेय, विनय तिवारी कुलदीप सरोज नवनीत तिवारी मनीष सिंह दीपक शर्मा आदि उपस्थित रहे। संस्थान का संक्षिप्त परिचय संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष नँदन मिश्र त्यागी ने सभी को बताया। कार्यक्रम का आभार केसीएन क्लब के युवा पदाधिकारी मिथुन मिश्र ने ज्ञापित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *