February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

सपा कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में किया जोरदार प्रदर्शन

1 min read
Spread the love

बहराइच।

जिले में समाजवादी पार्टी (सपा) के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में सपा प्रमुख अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। सोमवार को संसद भवन से विपक्षी सांसदों के साथ चुनाव आयोग मुख्यालय जा रहे अखिलेश यादव को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया,जिससे सपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया। बहराइच में सपा कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी आवास के सामने इकट्ठा होकर चुनाव आयोग और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका। प्रदर्शनकारियों ने “लोकतंत्र की हत्या बंद करो” और “तानाशाही नहीं चलेगी” जैसे नारे लगाकर केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ अपना विरोध दर्ज किया। प्रदर्शन का नेतृत्व सपा जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव एडवोकेट ने किया, जिसमें जिला उपाध्यक्ष रामजी यादव, उत्तम कुमार सिंह, प्रदीप यादव, लोहिया वाहिनी के अध्यक्ष ननंदेश्वर नंद यादव, सत्यम बाजपेई, अनिल यादव, शैलेश सिंह शैलू, सुनील यादव, आकाश नीरज कैराती, धनीराम यादव, कृपाराम यादव, जय सिंह यादव, विजय सेन, राकेश सोनकर, रितेश सावन, गौरव यादव, वसीम अहमद, मोबीन कगना, दिनेश लोधी, लाल जी, आनंद यादव, शकील अहमद, सत्य प्रकाश लोधी और पेशकार राव सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। कार्यकर्ताओं ने इसे लोकतंत्र पर हमला करार देते हुए सरकार की तानाशाही नीतियों की निंदा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *