संदिग्ध परिस्थितियों मे युवक का आम के पेड़ में लटका मिला शव
1 min readसुल्तानपुर
बाग में पेड़ से लटककर युवक ने की आत्महत्या,इलाके में सनसनी। हलियापुर थाना क्षेत्र के सराय बग्घा गांव में महुआ के पेड़ से लटककर युवक ने जान दे दी। मृतक की पहचान कानपुर देहात के मंगलपुरा निवासी 25 वर्षीय सुनील नायक के रूप में हुई है,जो यहां किराए के कमरे में रहकर लेडीज़ कॉस्मेटिक सामान की फेरी लगाकर बिक्री करता था।सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष तरुण पटेल ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है,मामले की जांच जारी है।
रिपोर्टर – अखिलेश सिंह

