जन्मदिन पर समाजसेवी का अनोखा तरीका, साधु-संतों का सम्मान, गौशाला में गायों को खिलाया
1 min readधौलपुर राजस्थान।
जन्मदिन पर समाजसेवी का अनोखा तरीका:साधु-संतों का सम्मान, गौशाला में गायों को खिलाया,
जिले के चर्चित समाजसेवी एवं अग्रवाल समाज के जिला अध्यक्ष ऋषि मित्तल ने अपने जन्मदिन को एक अनोखे और प्रेरणा दायी अंदाज में मनाया। उन्होंने इस खास दिन को सामाजिक सेवा और धार्मिक कार्यों को समर्पित करते हुए समाज के लिए एक मिसाल कायम की। इस अवसर पर तीर्थराज मचकुंड रानी गुरु मंदिर प्रांगड़ में उन्होंने संगीतमय सुंदरकांड का पाठ व साधु-संतों और ब्राह्मणो का सम्मान किया और भंडारे का आयोजन किया और मंदिर के लिए लिए 5100 रुपये का आर्थिक सहयोग प्रदान किया।
धार्मिक और सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी
ऋषि मित्तल ने अपने परिवार व मित्रों के साथ रानी गुरु मंदिर में राधा कृष्ण जी,एवं हनुमान जी के दर्शन किए। और सुंदरकांड का पाठ करवाया इसके बाद उन्होंने हनुमान जी की वानर सेना (बंदरों) को चना खिलाया और गौशाला में गायों को केला व गुड़ खिलाकर उनकी सेवा की। उनकी यह पहल बेजुबान जानवरों के प्रति उनके प्रेम और जिम्मेदारी को दर्शाती है।
समाजसेवी ऋषि मित्तल ने और उनके परिजनों ने प्रसाद व भंडारे का आयोजन किया और प्रसाद वितरित किया। और साधु संत और ब्राह्मणों को दक्षिणा भेंट की।
जन्मदिन के अवसर पर ऋषि मित्तल ने जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान की। उन्होंने कहा, “लोग अपने जन्मदिन पर रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ उत्सव मनाते हैं, लेकिन मैंने बेजुबान जानवरों, असहाय लोगों और साधु-संतों की सेवा को प्राथमिकता दी। यह मेरे लिए सबसे सुखद अनुभव है।
ऋषि मित्तल इससे पहले भी अपने सामाजिक कार्यों के लिए जिले में चर्चित रहे हैं।
इस अवसर पर ऋषि मित्तल ने लोगों से अपील की कि वे अपने जन्मदिन को सामाजिक कार्यों और जरूरतमंदों की मदद के लिए समर्पित करें। उन्होंने कहा,”जरूरतमंदों और बेजुबान जानवरों की सेवा से जो सुकून मिलता है, वह किसी अन्य उत्सव से कहीं अधिक मूल्यवान है।” इस अवसर पर उन्होंने मचकुंड परिसर में पौधे भी लगाए। और सभी से लगाने की अपील भी की उन्होंने कहा कि देश को हरा-भरा व स्वच्छ बनाने का काम हम सब की जिम्मेदारी है।
इस मौके पर एन एम सी कंपनी के अध्यक्ष नरेंद्र शर्मा ,प्रधान धीरा कंसाना एवं वरिष्ठ पत्रकार विजय शर्मा, दिनेश गुर्जर, मुकेश बंसल, व्यवसायी आकाश गर्ग, व्यवसायी हरीश मित्तल, सेक्रेटरी रामगोपाल, निरंजन गुर्जर, राजेंद्र गुर्जर, दाऊ दयाल सिंघल ,राजू शर्मा, वरिष्ठ अधिवक्ता संतोष शर्मा, झवबूलाल शर्मा, सुनील कंसाना ने समाजसेवी ऋषि मित्तल को साफा एवं माला पहना कर स्वागत किया और राधा कृष्ण भगवान की प्रतिमा देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और ईश्वर से प्रार्थना की की जीवन में वह ऐसे ही नेक काम करते रहें।
इस आयोजन में ऋषि मित्तल के परिवार के साथ-साथ उनके मित्र और साधु संत ब्राह्मण और सभी समाज के लोग उपस्थित हुए ।
ब्यूरो विजय शर्मा

