पुलिस को मिली बड़ी सफलता, दो शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, 13 चोरी की बाइक बरामद
1 min readसहारनपुर/गंगोह
गंगोह पुलिस को मिली सफलता

एसएसपी आशीष तिवारी के नेतृत्व में दो शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, 13 चोरी की बाइक बरामद
एसएसपी आशीष तिवारी की धारदार रणनीति ने वाहन अपराधियों की कमर तोड़ दी है, थाना गंगोह प्रभारी इंस्पेक्टर पीयूष दीक्षित के नेतृत्व में पुलिस टीम को बड़ी कामयाबी मिली है, जुलाई 2025 में दर्ज बाइक चोरी के मामले में पुलिस ने जाल बिछाया और चेकिंग के दौरान विद्यार्थी तिराहे पर संदिग्ध बाइक सवारों को रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखते ही रफ्तार बढ़ाने वाले आरोपियों का जांबाज टीम ने पीछा कर पशुपैठ चौराहे पर घेराबंदी कर धर दबोचा। पूछताछ और निशानदेही पर 13 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद हुईं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शमीम पुत्र सुलेमान (ग्राम बुढ़िया, यमुनानगर, हरियाणा) और उस्मान पुत्र जमशेद (ग्राम बाढीमाजरा) के रूप में हुई है। शमीम पहले भी चोरी के मामलों में जेल जा चुका है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में वाहन चोर गिरोहों में हड़कंप मच गया है।
