पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान IPS ने आज राजाखेड़ा व दिहोली पुलिस थानों का किया निरीक्षण
1 min readधौलपुर राजस्थान।
पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान IPS ने आज राजाखेड़ा व दिहोली पुलिस थानों का किया निरीक्षण
थाना राजाखेड़ा व दिहोली में जांची-परखी व्यवस्थाएं, थानाधिकारियो एवं स्टाफ को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
जिला पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने आज दिहोली व राजाखेड़ा पुलिस थानो का निरीक्षण किया| इस दौरान उन्होंने थानो पर पदस्थापित थानाधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों से इलाके सम्बन्धी जानकारी ली और उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिए| इस दौरान थाना भवन, परिसर में बने मैस तथा बैरकों का निरीक्षण किया। इसके साथ ही थाना मालखाना व थाना कार्यालय के महत्वपूर्ण रजिस्टरों जैसे- (अपराध रजिस्टर, त्यौहार रजिस्टर, भूमि विवाद, एच.एस, महिला उत्पीड़न, हत्या, गुमशुदा, पासपोर्ट ) आदि रजिस्टरों का गहनता से अवलोकन कर संबन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए, इस दौरान कंप्यूटर कक्ष का भी हाल जाना, उन्होंने कंप्यूटर/सीसीटीएनएस कक्ष का निरीक्षण करते हुए सीसीटीएनएस कर्मचारियों से CCTNS के सभी फार्मो की फीडिंग के बारे में जानकारी प्राप्त की गयी तथा संबन्धित कर्मियों को (पंजीकरण, गिरफ्तारी, संपत्ति जब्ती, आनलाइन केस डायरी ,जीडी आदि ) की समय से फीडिंग करने हेतु निर्देशित किया गया| इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने कहा पुलिस थाना में आने वाले फरियादी की शिकायत को गंभीरता से सुना जाए तथा उसका समय से निस्तारण किया जाए| इसके अलावा पुलिस थाने में आने वाले किसी भी फरियादी को कोई भी परेशानी ना हो इसका ध्यान रखा जाए, साथ ही उन्होंने पुलिस थाने में लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए तथा थानाधिकारी को राजाखेड़ा थाना इलाके विशेषकर राजाखेड़ा कस्बे में पुलिस की गश्त व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने, आमजन से आपसी समन्वय स्थापित करने, पुलिसकर्मियों को क्षेत्र में लगातार भ्रमणशील रहने तथा असामाजिक तत्वों पर वैधानिक कार्यवाही करने एवं नये कानूनों के बेहतर क्रियान्वयन सहित अन्य आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान वृत्ताधिकारी वृत्त धौलपुर मुनेश मीणा, राजाखेड़ा थानाधिकारी रामकिशन यादव व दिहोली कार्यवाहक थानाधिकारी सत्यप्रकाश एवं थानों का स्टाफ उपस्थित रहा|
ब्यूरो विजय शर्मा

