February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

जेल में दिखा बहनों का हुजूम, बहनों ने भाइयों से अपराध को छोड़ने का लिया वचन, कुछ बहनों ने भाई को बांधीं राखी

1 min read
Spread the love

धौलपुर राजस्थान।
जेल पर दिखा बहनों का हुजूम / बहनों ने भाइयों से अपराध को छोड़ने का लिया बचन / कुछ बहनों ने भाई को राखी बांध कर पौधा किया भेंट / बहन-भाई के छलके आंसू।
धौलपुर जिले में भाई बहिन का पवित्र त्यौहार रक्षा बंधन जिले में बड़ी आस्था एवं श्रद्धा के साथ धूमधाम से मनाया गया। बहिनों ने भाइयों के हाथो पर राखी बांधकर तिलक लगाकर भाइयो की लम्बी आयु की कामना की। वही भाइयों ने बहनों को सुरक्षा देने का बचन दिया है।
जिले में रक्षाबंधन का त्यौहार को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह देखा गया.सौन्दर्य प्रसाधन की दुकाने महिलाओ की भीड़ से खचाखच नजर आयी। वही मिष्ठानों की दुकानों पर बूरा घेबर की जमकर खरीदारी हुई। त्यौहार को लेकर घरों में नाना प्रकार के पकवान बनाये गए। बहिनो ने विधि विधान द्वारा भाइयों को टीका लगाकर राखी बांधी। वही भाइयों ने बहनों को सुरक्षा देने का वादा किया।
धौलपुर जेल में भी विचाराधीन बंदियों के लिए भी त्योहार मनाने के लिए छूट दी गई है।
जेल अधीक्षक सुमन मीणा ने बताया कि जिला कारागार धौलपुर में वर्तमान में 400 बंदी मौजूद है। रक्षाबंधन के त्यौहार पर जेल में बंदियों को रक्षा सूत्र बनवाने के लिए पुख्ता सुरक्षा बंदोबस्त किए गए हैं।
जिला कारागार में सुरक्षा की तमाम बंदिशों के बीच बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी। लंबे अरसे बाद हुई मुलाकात से मन भीग गया और आंखें तर हो गई। राखी बांधने की व्यवस्था यद्यपि सुरक्षा के बीच थी। लोहे की सलाखों की दीवार बहन-भाई के मिलन में बाधा थी,लेकिन मन को तो बांधा नहीं जा सकता। ज्यों ही बहनों ने भाईयों को देखा तो मन मिलने को बेताब हो उठा और आंखे बह उठी।

विजय कुमार शर्मा ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *