अज्ञात कारणों से घर में लगी भीषण आग,कई मवेशियों की मौत, कड़ी मेहनत के बाद ग्रामीणों ने आग पर पाया काबू
1 min readपचनेही ग्राम में आग, मवेशियों की मौत
बांदा

जनपद के तिंदवारी विकासखंड अंतर्गत कोतवाली क्षेत्र के पचनेही गांव में शुक्रवार रात एक दर्दनाक हादसा हुआ। ग्राम निवासी चंद्रभान सिंह बगड़ के घर में अचानक आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि घर में बंधे पालतू मवेशी जलकर मर गए।
अचानक लगी आग से गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था।
समाजसेवक श्रीराम सिंह पहलवान ने बताया कि इस घटना में चंद्रभान सिंह को भारी आर्थिक क्षति हुई है। उन्होंने प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।
