February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

75 वर्षीय बुजुर्ग महिला को डॉक्टर नीलम सिंह की बेटी रुचि ने रक्तदान कर दिया जीवन दान

1 min read
Spread the love

बांदा

सेवर्स ऑफ लाइफ के मीडिया प्रभारी सुनील सक्सेना ने अवगत कराया कि आज दीपांशु का अध्यक्ष सलमान खान के पास कॉल आया कि उनकी दादी जो लीवर कैंसर की पेशेंट है उनको🅾️पॉजिटिव ब्लड की अवश्यकता है कृपया हमारी मदद करे दीपांशु ने बताया की हम सभी परिजन ब्लड डोनेट कर चुके हैं अब परिवार में कोई नहीं जो रक्तदान कर सके जिसमे तत्काल ही डिमांड डाली गई और रक्तदानी रुचि सिंह जी से संपर्क किया रुचि जी फौरन ही मेडिकल कॉलेज ब्लड बैंक पहुंची और 75 वर्षीय बुजुर्ग सुनैना के लिए रक्तदान किया ये उनका चौथा रक्तदान था रुचि सिंह जी डॉक्टर नीलम सिंह एवं डॉक्टर प्रदीप सिंह (अवनि परिधि हॉस्पिटल) संचालिका जी की बेटी है जो आज अपने चौथे रक्तदान के लिए आई हुई है।
रक्तदान में संस्था के अध्यक्ष सलमान खान जी, मीडिया प्रभारी/सलाहकार श्री सुनील सक्सेना जी,आसिफ अंसारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *