February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

रक्षाबंधन से पहले बाजारों में राखी व मिठाई की दुकानों में उमड़ी भीड़

1 min read
Spread the love

बांदा

रक्षाबंधन त्योहार भाई और बहन के बीच के अटूट प्यार का प्रतीक है। शुक्रवार को रक्षासूत्र, मिठाई और उपहार खरीदने के लिए बाजारों में भीड़ उमड़ी। बाजार में एक धागे से लेकर सोने-चांदी की राखियां खूब बिक रही हैं। सोने और चांदी का पानी चढ़ी हुई राखियों का क्रेज इस बार विशेष रूप से देखने को मिल रहा है। बच्चों, किशोरों और युवाओं समेत हर वर्ग के लिए बाजार में विभिन्न प्रकार की राखियां उपलब्ध हैं। लोग अपनी पसंद के अनुसार राखियों की खूब खरीदारी कर रहे हैं। लगातार चौथे दिन रिमझिम बारिश के कारण बाजार में मंदी रही है। लेकिन महंगी राखियों की मांग अलग ही दिख रही है। चांदी की राखियों में कई तरह के डिजाइन उपलब्ध हैं। इनकी कीमत 500 रुपये से शुरू होकर 3000 रुपए तक है। इनमें मुख्य रूप से स्वास्तिक, ओम जैसी धार्मिक आकृतियां बनी होती हैं। रुद्राक्ष, स्वास्तिक और भगवान गणेश के चित्रवाली राखियों की भी अच्छी खरीदारी हो रही है। बच्चों के लिए सॉफ्ट राखियों की मांग ज्यादा है। इनमें लाइट और कार्टून वाली राखियां अधिक पसंद की जा रही हैं। इस बार स्वदेशी राखियों के प्रति लोगों का रुझान अधिक दिख रहा है। ये राखियां 10 रुपए से लेकर 250 रुपये तक की रेंज में उपलब्ध हैं। बच्चों के लिए कार्टून, डोरेमोन, म्यूजिकल और मोटू-पतलू वाली राखियां हैं। साथ ही श्री गणेश, क्रिस्टल और चंदन वाली महंगी राखियां भी बाजार में मौजूद हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *