समाजवादी पार्टी की पंचायत में भाजपा सरकार पर बड़ा हमला, वक्ताओं ने कहा अखिलेश यादव ही हैं असली जननायक
1 min read
सहारनपुर

राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर समाजवादी पार्टी ने तीतरो क्षेत्र के झाड़वन स्थित चौधरी फार्म हाउस में PDA पंचायत का भव्य आयोजन किया – इस पंचायत की अगुवाई सपा महासचिव चौधरी रुद्रसैन ने की, जिसमें पूर्व मंत्री एवं एमएलसी किरणपाल कश्यप मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए – सभा को संबोधित करते हुए किरणपाल कश्यप ने कहा कि समाजवादी पार्टी PDA (पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक) वर्ग की आवाज को बुलंद करने और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी ताकत से खड़ी है – उन्होंने कहा PDA के जननायक अखिलेश यादव ही इस वर्ग की असली लड़ाई लड़ रहे हैं- और यह पंचायत उस संघर्ष का एक सशक्त मंच है – जिला अध्यक्ष चौधरी अब्दुल वाहिद ने बीजेपी पर तीखा हमला करते हुए कहा कि भाजपा सरकार पूरी तरह जनविरोधी हो चुकी है, और जब कोई आवाज उठाता है तो उसका दमन किया जाता है, जिसे किसी भी रूप में सहन नहीं किया जाएगा – पंचायत को संबोधित करते हुए चौधरी रुद्रसैन और चौधरी इंद्रसैन ने भाजपा पर करारा तंज कसते हुए कहा कि क्या हम हिन्दू नहीं हैं जो भाजपा बार-बार हिन्दू-मुसलमान का डर दिखाकर राजनीति कर रही है?” उन्होंने आगे कहा कि अखिलेश यादव जैसा मजबूत, नीतिवान और जनभावनाओं से जुड़ा नेता पूरे प्रदेश में नहीं है – सभा के दौरान पूर्व मंत्री विनोद तेजियांन ने भी सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि “यह सरकार गरीब विरोधी है – किसानों का ऋण माफ नहीं किया गया, लेकिन पूंजीपतियों के अरबों-खरबों रुपये माफ कर दिए गए, जो इस सरकार की प्राथमिकता को दर्शाता है – इस अवसर पर चौधरी चौधरी नक्षत्र सिंह , मास्टर भुल्लन सिंह, राजेश शर्मा, दानिश क़ुरैशी, टोनी प्रधान, तनवीर राणा, विक्रम सिंह आदि ने भी अपने विचार रखे – कार्यक्रम में भूरा मंसूरी, आसिफ अब्बासी, अनुज, तनवीर राणा, चौधरी सहित हजारों की संख्या में ग्रामीण व कार्यकर्ता मौजूद रहे!!ll
