जिला विद्यालय निरीक्षक के नेतृत्व में विज्ञान संगोष्ठी का किया गया आयोजन
1 min readसुल्तानपुर
आज दिनांक 8 अगस्त 2025 दिन शुक्रवार को जनपद स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी 2025 का आयोजन राजकीय इंटर कॉलेज सुल्तानपुर में किया गया। विज्ञान संगोष्ठी का शुभारंभ जिला विद्यालय निरीक्षक सूर्य प्रकाश सिंह, सह जिला विद्यालय निरीक्षक जटाशंकर यादव तथा प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज सुल्तानपुर डॉ मनोज कुमार तिवारी जी के द्वारा किया गया।
विज्ञान संगोष्ठी में 10 ब्लॉक के प्रथम स्थान प्राप्त प्रतिभागियों ने क्वांटम का आरंभ संभावना एवं चुनौतियां विषय पर अपने-अपने व्याख्यान प्रस्तुत किया| प्रतिभागियों ने बताया कि क्वांटम कंप्यूटर की गति, उसकी यथार्थता भविष्य में मानव जीवन के क्षेत्र में होने वाली क्रांतिकारी परिवर्तनों का आधार बनेगी| हमारी सुरक्षा बेहतर होगी| क्वांटम कंप्यूटर सैकड़ो वर्षों में होने वाली घटनाओं को केवल कुछ सेकेंडों में ही संपन्न कर देगा। जिससे डेटा विश्लेषण की गति के कारण चिकित्सा के क्षेत्र में क्रांतिकारी परिवर्तन होंगे। इस संगोष्ठी में निर्णायक के दायित्व का निर्वहन डॉ प्रदीप कुमार शर्मा, एसोसिएट प्रोफेसर, के एन आई आई पी एस एस, डॉ अभिषेक कुमार, एसोसिएट प्रोफेसर के एन आई आई पी एस एस, चंदन राय, लेक्चर मैकेनिकल इंजीनियरिंग राजकीय पॉलिटेक्निक तथा सचिनम त्रिपाठी लेक्चर इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग राजकीय पॉलिटेक्निक ने किया। इसमें संख्या पांडे, के एन आई सी ई ने प्रथम स्थान, कीर्ति तिवारी, सी एल इंटर कॉलेज छीटेपट्टी ने द्वितीय स्थान तथा एकता चौहान श्री विश्वनाथ इंटर कॉलेज, कलान ने तृतीय प्राप्त किया। विज्ञान संगोष्ठी के नोडल शैलेन्द्र चतुर्वेदी प्रवक्ता केश कुमारी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, संयोजन डॉ पंकज कुमार सिंह तथा गायत्री प्रसाद तिवारी प्रवक्ता भौतिक विज्ञान राजकीय इण्टर कॉलेज सुल्तानपुर ने किया। जनपद के प्रथम तथा द्वितीय पुरस्कार विजेता मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में 21 अगस्त 2025 को राजकीय इंटर कॉलेज अयोध्या में प्रतिभा करेंगे।


