February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

लेखाधिकारी से मिल प्रतिनिधिमंडल ने दिया छ: सूत्रीय सौंपा ज्ञापन

1 min read
Spread the love


सुलतानपुर

नवागत लेखाधिकारी राम बचन से मिल जुलाई माह का वेतन माह के प्रथम दिवस प्रेषित करने पर आभार व्यक्त किया गया। लेखाधिकारी महोदय ने आश्वस्त किया कि कार्यालय स्तर पर लंबित समस्त प्रकरणों का समयबद्ध तरीके से निस्तारण किया जाएगा। अंतर्जनपदीय अध्यापकों की वेतन वृद्धि एलपीसी या सेवा पुस्तिका के अभाव में न लग पाने के क्रम में दोनो ही अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि शीघ्र ही इस सम्बंध में निर्देश जारी किया जाएंगा। लेखाधिकारी ने अवगत कराया की जीवन बीमा की धनराशि प्राप्त हुई है जिसको अगले सप्ताह चेक के माध्यम से वितरित कराया जायेगा। सेवानिवृत्त शिक्षकों के पीपीओ प्राप्त नही हुए है लेखाधिकारी ने आश्वाशन दिया की विभागीय स्तर पर प्रयास करके शीघ्र ही पीपीओ जारी करवाया जाएगा। जीपीएफ पास बुक अद्यतन बनवाकर लेखापर्ची वितरित करने की मांग पर लेखाधिकारी महोदय ने कहा कि सभी के सहयोग से यह कार्य संपन्न कराया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *