February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

प्राथमिक विद्यालय करौंदिया के नौनिहालों ने बीएसए को बांधीं राखी

1 min read
Spread the love

नौनिहालों ने बांधी बीएसए को राखी

बीएसए ने बच्चों का मुंह मीठा कर दिया उपहार

प्रतिनिधिमंडल ने अंतर्जनपदीय शिक्षकों के एलपीसी न होने के कारण वेतन वृद्धि का मुद्दा उठाया।

सुलतानपुर।

प्राथमिक विद्यालय करौंदिया के नौनिहालो ने बीएसए उपेन्द्र गुप्ता को राखी बांध कर रक्षाबंधन की बधाई दी। बीएसए ने सभी बच्चियों का मुंह मीठा कर उपहार भेंट किया। लंबे समय से तकनीकी कारणों से लंबित चयन वेतनमान की सूची निर्गत करने के लिए प्राथमिक शिक्षक संघ की प्रांतीय उपाध्यक्ष मालती सिंह और लंभुआ अध्यक्ष रणवीर सिंह के नेतृत्व में बीएसए उपेन्द्र गुप्ता से मिलकर आभार व्यक्त किया।एलपीसी न होने के कारण अंतर्जनपदीय शिक्षकों का जुलाई माह में लगने वाली वेतन वृद्धि पर बीएसए ने आश्वस्त किया की सर्विस बुक और एलपीसी ब्लॉक पर प्रेषित करा दी गई हैं वेतन वृद्धि अगले माह लग जाएगी।

बीएसए ने बताया कि अत्यधिक बारिश के कारण जर्जर भवनों को चिन्हांकित कराते हुए उसमे किसी भी दशा में कक्षाओं का संचालन न हो इसकेलिए समस्त खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया जा चुका है। संगठन ने अवगत कराया कि विगत वर्ष हुए एफ एल एन प्रशिक्षण की धनराशि कतिपय ब्लाकों की नही पहुंची थी। जिसपर बीएसए ने बताया कि महानिदेशक बेसिक शिक्षा ने बैचवार प्रशिक्षण की धनराशि का भुगतान सुनिश्चित कराया जाएगा।

निलंबन तथा एक दिन की वेतन कटौती के संबंध में महोदय ने अवगत कराया की संबंधित प्रकरण पर आख्या प्राप्त होते ही बहाली की कार्यवाही सुनिश्चित कराई जाएगी। अभिलेखों के सत्यापन पर बीएसए ने अवगत कराया की प्राप्त हुए प्रकरणों का निस्तारण कराया जा रहा है । प्रोन्नत वेतनमान के सम्बन्ध में कतिपय ब्लाकों से सूची अपडेट होकर नही मिली है प्राप्त होते ही आगे की कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

हर घर तिरंगा कार्यक्रम के सफलता पूर्वक संचालन कराने के लिए कूरेभार मंत्री वैभव भटनागर की तरफ से भारतीय तिरंगे का स्मृति चिन्ह जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी महोदय को भेंट किया गया। प्रतिनिधिमंडल में कूरेभार मंत्री वैभव भटनागर,कुड़वार अध्यक्ष के के सिंह,जयसिंहपुर अध्यक्ष दीपेन्द्र सिंह,बल्दीराय अध्यक्ष वेद प्रताप सिंह,राहुल राष्ट्रवादी, मनोज मौर्य,मो शमीम,राम भूल,अतरसेन यादव,अनुपम शुक्ला,प्रियांशी श्रीवास्तव,श्वेता सिंह, धनंजय कुमार आदि शिक्षक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *