बॉलीवुड फ़िल्म “घोड़ी पे चढ़के आना “फिल्म जल्द मचाएगी धूम -फ़िल्म की लोकेशन देखने बांदा पहुंचे कैलाश मासूम
1 min read
बांदा

बॉलीवुड फ़िल्म “घोड़ी पे चढ़के आना “ की फ़िल्म इन दिनों उत्तर प्रदेश के कई इलाक़ों में हो रही है! पिछले दिनों इस फ़िल्म की शूटिंग ज़ेवर एयरपोर्ट पर की गई ! इस फ़िल्म के लेखक निर्देशक कैलाश मासूम आज बांदा भी आए और यहाँ शूटिंग करने की इच्छा ज़ाहिर की! उन्होंने कई लोकेशन भी देखे !
कैलाश मासूम ने बताया कि इस फ़िल्म की शूटिंग लखनऊ में जल्द होने वाली है उसके बाद बांदा में भी इसकी शूटिंग की जाएगी उन्होंने कहा कि हमारे मित्र कल्याण विनोद कशिश ढाबा गोयरा मुग़ली वाले ने हमें बांदा में शूटिंग करने की सलाह दी और कुछ अच्छे लोकेशन भी दिखाए !
बता दें कि इस फ़िल्म में प्रबुद्ध और शिवानी कुमारी मुख्य भूमिका में हैं, शिवानी कुमारी प्रसिद्ध यू ट्यूबर हैं और बिग बॉस ओटीटी में भी हिस्सा ले चुकी हैं जिसे अनिल कपूर ने होस्ट किया था!
इसके अलावा बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता राजपाल यादव, अरुण बख्शी, पंकज झा, बृजेंद्र काला, राजेश शर्मा, योगेश त्रिपाठी, मनोज बख्शी, करमवीर चौधरी, सिद्धार्थ भारद्वाज, कुमार सौरभ, आदि भी इस फ़िल्म में अहम किरदार निभा रहे हैं!
फ़िल्म की पचास प्रतिशत शूटिंग पूरी हो चुकी है! फ़िल्म के सभी गाने मुदस्सर ख़ान ने कोरियोग्राफ़ किए हैं !
यह फ़िल्म बुद्धा क्रिएशन ऑफ़ इंडियन सिनेमा के बैनर तले बन रही है इसके निर्माता दास बाबू जैसवाल हैं जबकि कार्यकारी निर्मात्री पल्लवी सिंह हाड़ा हैं ! फ़िल्म का संगीत विक्की प्रसाद और रफीक राजा ने तैयार किया है! गीत लिखे हैं संजय धूपा मिश्रा , जितेंद्र मिर्ज़ापुरी ने कैमरामैन सुनील विश्वकर्मा हैं !
कैलाश मासूम ने बताया की तक़रीबन 10 करोड़ की लागत से बन रही यह फ़िल्म कॉमेडी और सामाजिक विषय पर आधारित हैं ! पूर्ण मनोरंजक और पारिवारिक फ़िल्म है !
