मूसलाधार बरसात के कारण ढ़हा कच्चा मकान मलबे में तीन लोग दबे, ग्रामीणों ने किया रेस्क्यू
1 min read
बांदा
जनपद में हो रही विगत दिनों मूसलाधार वारिस के कारण कच्चा मकान गिर जाने से मकान के मलवे पर तीन लोग दब गए, फिलहाल मकान के गिरने के समय घर के अंदर 8 लोगों की होने की सूचना मिल रही थी।
लेकिन तीन लोगों के गंभीर चोटें होने के अलावा सभी को सुरक्षित निकाल लिया गया है।
तीन लोगों को गंभीर चोटें आई हैं जिनको जिला अस्पताल बांदा में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया।
घटना जसपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत जसपुरा कस्बे की है जहां एक कच्चा मकान भर भरा कर धराशाई हो गया, जिस पर मकान में रहने वाले लोग मलवे पर दब गए।
फिलहाल घटना की जानकारी होने पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस के द्वारा तथा ग्रामीणों के माध्यम से कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू के माध्यम से सभी को बाहर निकाला गया है और जिनको गंभीर चोंटे आईं हैं उन्हें जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि तीन लोगों में एक नाबालिक के साथ दो लोग मलवे पर दब गए थे।

