February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

पुलिस टीम द्वारा चोरी के 04 मोबाइल के साथ अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

1 min read
Spread the love

बलरामपुर

थाना को0 देहात पुलिस टीम द्वारा चोरी के 04 मोबाइल के साथ अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

घटना का संक्षिप्त विवरणः-
दिनांक 02.08.2025 को थाना को0 देहात पर वादी श्री रवि प्रताप ग्राम इटियाथोक बाजार थाना इटियाथोक जनपद गोण्डा द्वारा सूचना दिया गया कि अज्ञात चोर द्वारा वादी का मोबाइल vivo x11 रिस्तेदार की दुकान से चोरी कर लिया गया है। उक्त सूचना पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 273/2025 धारा- 303(2) BNS बनाम अज्ञात पंजीकृत कर विवेचनात्मक कार्यवाही की गयी।

पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री विकास कुमार द्वारा को0 देहात क्षेत्रांतर्गत हुई मोबाइल चोरी की घटना के संबंध में प्रभावी वैधानिक कार्यवाही कर शीघ्र अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु दिए गए निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्री विशाल पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी नगर श्रीमती ज्योति श्री के निकट पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक श्री बृजानन्द सिंह थाना को0 देहात के कुशल नेतृत्व में-

आज दिनांक 04.08.25 को थाना को0 देहात पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत अभियोग मु0अ0सं0- 273/2025 धारा- 303(2)/317(2) BNS थाना कोतवाली देहात जनपद बलरामपुर से सम्बन्धित अभियुक्त अशोक वर्मा पुत्र राजमणी वर्मा निवासी रामनगर थाना को0देहात जनपद बलरामपुर को चोरी गये 04 एंड्रायड मोबाइल के साथ फुलवरिया बाईपास ओवरब्रिज के पास से गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही कर मा0 न्यायालय रवाना किया जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता:-
अशोक वर्मा पुत्र राजमणी वर्मा निवासी रामनगर थाना को0देहात जनपद बलरामपुर

बरामदगी का विवरणः-
04 अदद मोबाईल फोन

गिरफ्तार कर्ता टीम

  1. उ0नि0 शिवकैलाश
  2. का0 जय प्रकाश सिंह
  3. का0 जगदीश भारती

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *