हल्की बारिश में चकमार्ग पर भरा पानी आवागमन बाधित
1 min readअमानीगंज अयोध्या
अयोध्या।वि खं अमानीगंज के जोरिया पूरे भीखी में थोड़ी सी बारिश में भी चकमार्ग एवं मुख्य खड़ंजे पर पानी भर गया, ग्राम प्रधान से कई बार मांग करने के बाद ग्रामीणों ने जन सुनवाई पर भी किया था शिकायत । शिकायत के पश्चात डी पी आर ओ अयोध्या स्वयं जांच करने पहुंचे एवं तत्काल खड़जा लगाने का निर्देश दिया किन्तु प्रधान द्वारा यह कहकर समय मांगा कि चकमार्ग ऊंचा नीचा है जिस पर मिट्टी पटाई करने के बाद खड़ंजा निर्माण करा दिया जाएगा। चकमार्ग पर पटाई का कार्य लगभग चार माह पूर्व करा दिया गया है किंतु खड़ंजा निर्माण अभी तक नहीं हो पाया।इस 300 मीटर खड़ंजा जो रामेंद्र भूषण पान्डेय के घर से सुनील पांडेय के घर के सामने से होते हुए हरिहर पान्डेय के घर के सामने से आ रहे मुख्य खड़ंजे पर मिलता है के निर्माण के साथ अमानीगंज खंडासा मुख्य मार्ग से आ रहे खड़ंजे की मरम्मत की भी मांग की गयी है। फिलहाल खड़ंजे का निर्माण ना होने से भीखी का पूरा मुख्य गांव से जोरिया होकर मुख्य मार्ग पर दो से तीन फिट पानी आ गया है।इस सन्दर्भ में वर्तमान विधायक को भी पत्र देकर मांग की गयी है,अब देखना है कि खड़ंजा निर्माण होता है या सिर्फ कागजों तक ही सीमित रहता है।

