March 29, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

पूर्व मंत्री पवन पांडेय बूंदाबांदी के बीच गद्दोपुर व अब्बू सराय के ग्रामीणों से मिले

1 min read
Spread the love

अयोध्या

बिहार के पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव की स्टाइल में पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय पवन भी जनता से मिल उनका दुख दर्द सुनने लगे हैं। रविवार को उसी स्टाइल में बूंदाबांदी के बीच गद्दोपुर, बनवीरपुर व अब्बूसराय के उन प्रभावितों से मिले जिनकी जमीन व मकान का नई रेलवे लाइन के वास्ते रेलवे ने सर्वे कराया है। यह सर्वे रायबरेली रेलवे लाइन के लिए बताया गया है।
दिल्ली में मनाए गए सांसद अवधेश प्रसाद के जन्मदिन के अवसर पर सांसद पप्पू यादव भी बधाई देने पहुंचे थे। उस समय सांसद पप्पू यादव के साथ अखिलेश सरकार में अयोध्या का प्रतिनिधित्व करने वाले पूर्व मंत्री पवन पांडेय की उनसे मुलाकात भी हुई। सोशल मीडिया पर फोटो उसकी भी वायरल हुई थी। दिल्ली से लौटे पूर्व मंत्री उसी स्टाइल रविवार को बूंदाबांदी के बीच जनता से मिलते दिखे जिस तरह बिहार के सांसद पप्पू यादव बाढ़ प्रभावितों को नदी के पानी में घुसकर खाद्य सामग्री वितरण करते दो वर्ष पहले सोशल मीडिया पर उनकी फोटो वायरल हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *