February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

अखिल भारत हिन्दू महासभा की जिला कार्यकारिणी का हुआ गठन, प्रदेश अध्यक्ष ने पदाधिकारियों को किया सम्मानित

1 min read
Spread the love

जालौन अखिल भारत हिन्दू महासभा की जिला कार्यकारिणी का हुआ गठन, प्रदेश अध्यक्ष ने पदाधिकारियों को किया सम्मानित

जालौन में अखिल भारत हिन्दू महासभा की जिला कार्यकारणी का गठन एक भव्य समारोह के दौरान किया गया। जालौन के सावित्री रिसॉर्ट में आयोजित हुए कार्यक्रम में पहुंचे महासभा के प्रदेश अध्यक्ष, संगठन मंत्री समेत तमाम पदाधिकारियों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को सम्मानित किया। इस मौके पर उन्होंने हिंदुओ को एकजुट होने का आवाहन किया साथ ही उन्होंने कार्यक्रम के भव्य आयोजन के लिए जिलाध्यक्ष को बधाई भी दी।

जालौन कस्बे सावित्री रिसोर्ट में आयोजित अखिल भारत हिन्दू महासभा के कार्यक्रम में महासभा के प्रदेश अध्यक्ष अनुपम मिश्रा बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। वहीं प्रदेश संगठन मंत्री राजकुमार सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पीके सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ विनोद पाठक, क्षेत्रीय अध्यक्ष रामकुमार कुमार, बतौर विशिष्ट अतिथि शामिल हुए। जिनका महासभा के जिलाध्यक्ष रामभूषण उदैनिया, जिला महामंत्री सूरज प्रताप व महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष आरती त्रिपाठी ने जोरदार स्वागत किया।
जिसके बाद संगठन की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला अध्यक्ष रामभूषण उदैनिया ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए हम सबको एकजुट होना है। संगठन आगे मजबूत होगा और 2027 में अखिल भारतीय हिंदू महासभा अपना एक प्रत्याशी भी विधानसभा के चुनाव में उतारेगी। जिसको लेकर कार्यक्रम में मौजूद लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला। वही प्रदेश अध्यक्ष ने मीडिया से वार्ता करते हुए कहा कि महासभा का यूपी और देश भर में बड़े पैमाने पर विस्तार किया जा रहा है।वहीं उन्होंने कहा कि संगठन हमेशा हिंदुत्व की लड़ाई के लिए तत्पर रहेगा। कोई भी बाबा हो अगर वह धर्म परिवर्तन करता है तो जल्दी उसका समापन हो जाएगा। सरकार और अखिल भारतीय हिंदू सभा लगातार इसको लेकर लोगों को जागरुक कर रही है और हिंदू एकता की बात करते हुए आगे को बढ़ती जा रही है वही इस मौके पर लगभग दो दर्जन से अधिक लोगों की घोषणा की गई और उनको सदस्य भी बनाया गया। शिवकुमार दीपेश गुर्जर पंकज सिंह अजय कुमार हरमन चौधरी रोहित दीक्षित आलोक प्रताप अमित गौतम रंजीत गौतम दिलीप कुमार अमित कुमार दीपेश यादव ठाकुरदास धीरज जाटव द्विवेदी सुनील तिवारी बृजेश बाजपेई अर्चना कुशवाहा हिमांशु त्रिपाठी अमन ठाकुर ऋषि उपाध्याय,आदि लोग मौजूद रहे और कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर वरुण प्रताप ने किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *