प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र बहादुर सिंह का सदर कोतवाली से विदाई समारोह में पुलिसकर्मियों व अन्य जनमानस की भीगी आंखें
1 min readबलिया
कोतवाली के तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र बहादुर सिंह का सदर कोतवाली से विदाई का दृश्य ऐसा था जिसे देखने वालों की आंखें भीग गईं और दिल भर आया। पुलिसकर्मी हों या आमजन, हर कोई मानो अपने घर के किसी सदस्य को विदा कर रहा हो। उनके कोतवाली से जाने की खबर जब फैली, तो परिसर में सन्नाटा पसर गया और लोग आंसुओं में भीगते हुए उन्हें अलविदा कहने पहुंचे। सख्त वर्दी वाले जवान उस दिन बच्चों की तरह फूट-फूटकर रो पड़े, गले लगकर विदा ली और उनकी गूंजती हंसी को दिल में कैद कर लिया।

