तेज बारिश में भी नहीं रुका गोमती मित्रों का श्रमदान,संकल्प को सभी ने किया प्रणाम
1 min read
सुल्तानपुर
रविवार भोर से शुरू हुई तेज बारिश में भी साप्ताहिक श्रमदान का दिन होने के कारण गोमती मित्रों ने सीता कुंड धाम पहुंचकर अपना श्रमदान बदस्तूर जारी रखा,सभी ने भीगते हुए न केवल झाड़ू लगाई बल्कि तट एवं पूरे परिसर में इधर-उधर पड़े हुए कूड़े को हटाते हुए कुंड को भी पूरी तरीके से साफ किया,प्रदेश अध्यक्ष मदन भैया के परिवार में हुई दु:खद घटना से उनकी अनुपस्थिति में सभी ने बड़े दुखी मन से श्रमदान संपन्न किया,सेना में भर्ती के लिए तैयारी कर रहे युवाओं दीपक कुमार,तुषार,ऋषभ,प्रियांशु,इन्द्रमणी,आदित्य,सचिन,राज आदि ने फाॅर्स अकादमी के अपने कोच विपिन कुमार के नेतृत्व में विशेष रूप से श्रमदान में हिस्सा लिया, 6:00 बजे से शुरु हुआ श्रमदान सायंकाल होने वाली आरती की तैयारी के साथ 9:00 बजे संपन्न किया गया,तट पर उपस्थित श्रद्धालुओं ने गोमती मित्रों के जज्बे की मुक्त कंठों से प्रशंसा की,श्रमदान में मीडिया प्रभारी रमेश माहेश्वरी,विनय कुमार सिंह,राकेश सिंह दद्दू,संत कुमार प्रधान,राकेश मिश्रा,मुन्ना सोनी,मुन्ना पाठक,रामु सोनी,आलोक तिवारी,आयुष सोनी आदि शामिल रहे।

