February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

बाढ़ का जल स्तर ज्यादा होने के कारण व्यवस्था हुई सख्त, ओवरलोड ट्रक पर रोक

1 min read
Spread the love

पपरेन्दा/बांदा

चिल्ला मार्ग पर पपरेन्दा चौकी इंचार्ज रामू सिंह ने आज कानपुर आवा गमन को डायवर्ट किया गया है देखते हुए जिले में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर प्रशासन सतर्क रहा। इसी क्रम में थाना प्रभारी चिल्ला पुलिस द्वारा चिल्ला और पपरेन्दा क्षेत्र में ओवरलोड ट्रकों को पपरेन्दा मे रोका गया, जिससे कि यातायात में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो।जानकारी के अनुसार, करीब सुबह से ही बाढ़ का पानी बढ़ने लगा करीब 5:00 बजे से ओवरलोड वाहनों को खड़ा किया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि यह कदम सुरक्षा कारणों और जाम से बचाव के लिए उठाया गया है। ट्रकों को वैकल्पिक रूट पर भेजने की व्यवस्था की गई है।
रूट डायवर्जन के अनुसार, अब भारी वाहन पैलानी , सुमेरपुर और हमीरपुर मार्ग से भेजे जा रहे हैं।
पुलिस प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है, ताकि बाढ़ जैसे इलाकों को दौरे के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो। फिर हाल पपरेन्दा चौकी इंचार्ज रामू सिंह ने बताया बाढ़ आने के कारण ओवरलोड गाड़ियों को डायवर्ट किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *