February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

हेलो चैंप्स स्कूल में अत्याधुनिक कंप्यूटर लैब का हुआ भव्य शुभारंभ

1 min read
Spread the love

सुल्तानपुर।

सिविल लाइंस सीताकुंड स्थित हेलो चैंप्स स्कूल में शुक्रवार को अत्याधुनिक कंप्यूटर लैब का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक संदीप सिंह तथा सह-संस्थापक नरसिंह नाथ सिंह ने फीता काटकर नई संगणक प्रयोगशाला का उद्घाटन किया।उद्घाटन समारोह के दौरान विद्यालय की प्रधानाचार्या,उप-प्रधानाचार्या,समन्वयक एवं समस्त आचार्यगण मौजूद रहे और कार्यक्रम को गरिमा प्रदान की।
विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि यह नवीन कंप्यूटर लैब छात्रों को नवीनतम तकनीक से जोड़ते हुए उनके शैक्षिक विकास, बौद्धिक उन्नयन और तकनीकी दक्षता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इस सुविधा से विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकी दुनिया की बेहतर समझ मिलेगी और उनका समग्र विकास सुनिश्चित होगा।विद्यालय परिवार ने सभी छात्र-छात्राओं को इस नई सुविधा का भरपूर लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया और इसे शिक्षा के क्षेत्र में एक नया मील का पत्थर बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *