दबंग भूमाफियाओं ने दी दलित युवक को जान से मारने की दिया धमकी
1 min readसुल्तानपुर

कादीपुर तहसील अन्तर्गत रानीपुर कायस्थ ग्रामसभा की भूमि गाटा संख्या 4 जोत चकबंदी आकार पत्र 41 व 45 में ग्रामसभा की भूमि बंजर के खाते में दर्ज है। जिसे कुछ लोगों द्वारा अपने नाम करा लिया गया है।जिसकी शिकायत करने पर भू-माफियों ने दलित युवक कन्तू पुत्र नोखई को जान से मारने की धमकी दी गयी।
सूत्रों व साक्ष्यों के अनुसार गाटा संख्या 4 CH-41 व 45 में बंजर दर्ज है। जिसके आंशिक भाग पर प्राथमिक पाठशाला रानीपुर कायस्थ की विल्डिंग स्थित है। जिसे तत्कालीन राजस्व कर्मी केशरीप्रसाद पुत्र सीताराम लाल श्रीवास्तव ने राजस्व अभिलेखों में हेर फेर करके गाटा संख्या 4 के जुजभाग को अपने नाम दर्ज कागजात करा लिया । जिसके आंशिक भाग को केसरी ने अपने सजरे खानदान भगवती सहाय श्रीवास्तव पुत्र रामराज नि0ग्राम रानीपुर कायस्थ तहसील कादीपुर के नाम बैनामा कर दिया । केसरी की मृत्यु के बाद वरासतन उनकी सम्पत्ति उनके पुत्र सूर्य प्रकाश व चन्द्र प्रकाश के नाम अंकन हुआ। बंजर खाते की उक्त भूमि का एग्रीमेंट भगवती,सूर्य प्रकाश आदि द्वारा एजेन्ट दिलीप तिवारी व डाक्टर के माध्यम से जयसिंहपुर विधायक के करीबी रवीन्द्र उपाध्याय नि0ग्राम भदिला तहसील जयसिंहपुर जिला सुल्तानपुर के नाम कर दिया। बंजर खाते की फ्राड इन्द्राज के सम्बंध में दलित युवक कन्तू पुत्र नोखई निवासी ग्राम रानीपुर कायस्थ , तहसील कादीपुर जिला सुल्तानपुर द्वारा उपजिलाधिकारी कादीपुर श्री उत्तम तिवारी को लिखित शिकायत तहसील दिवस कादीपुर में दिया गया। जिन्होंने तहसीलदार उमेशचन्द्र को स्वत: संज्ञान लेकर खतौनी के संशोधन हेतु मुकदमा दायर कर उद्धरण खतौनी का संशोधन किये जाने हेतु आदेशित किया गया । जिससे क्षुब्ध होकर दिलीप तिवारी , रवीन्द्र उपाध्याय सहित छ: अज्ञात व्यक्तियो ने दलित युवक को जान से मारने की धमकी देते हुए कहा गया कि तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई तहसील दिवस तथा उपजिलाधिकारी के अदालत में प्रार्थना पत्र देने की। हम तुम्हें मारकर, शीघ्र ही तुम्हारे दरख्तानो को नष्ट करके बंजर को बेच देंगे। उक्त घटना के पूर्व भी दलित युवक को मारा पीटा गया था। जिसकी प्राथमिकी स्थानीय थाना कोतवाली कादीपुर में दर्ज है। दलित युवक काफी भयभीत, हैरान व परेशान हैं। जिसको लेकर भीम आर्मी के अनुज गौतम ने कहा कि यदि प्रशासन दलित युवक के साथ न्याय नहीं करती है तो हम आन्दोलन को बाध्य होंगे। जिसको लेकर जातीय संघर्ष प्रबल सम्भावना है। वार्ता करने पर प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली कादीपुर श्याम सुन्दर ने कहा कि कानून व्यवस्था को यदि किसी ने भंग किया तो उसके विरूद्ध दंडात्मक वैधानिक कार्यवाही की जाऐगी।
