March 28, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

इंटर कॉलेज के पास सड़क की दुर्दशा, राहगीर परेशान,बाबाबाजार और मां कामाख्या मंदिर मार्ग

1 min read
Spread the love

बाबाबाजार और मां कामाख्या मंदिर मार्ग पर गड्डेः

इंटर कॉलेज के पास सड़क की दुर्दशा, राहगीर परेशान

रुदौली/ अयोध्या

अयोध्या जिले के रुदौली क्षेत्र में बाबा बाजार और मां कामाख्या मंदिर मार्ग की सड़कें गड्डों से भरी हुई हैं। मनीराम माधव इंटर कॉलेज के बगल वाली सड़क की स्थिति विशेष रूप से खराब है इन सड़कों पर मौजूद कई गड्डों के कारण राहगीरों को आने-जाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि लोग अक्सर इन गड्डों में गिरते-पड़ते रहते हैं। स्थानीय निवासी राम कुमार, सीताराम, रमेश कुमार, रमेश रावत और मनोज कुमार ने इस समस्या के बारे में अपनी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने बताया कि सड़क की इस दुर्दशा के कारण उन्हें रोजाना परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सड़क के किनारे बने गड्डे न केवल पैदल चलने वालों के लिए बल्कि वाहन चालकों के लिए भी खतरा बने हुए हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस समस्या का जल्द समाधान करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *