पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुतक्कीपुर से 10 जुआरी गिरफ्तार, ₹65,751 की नकदी बरामद
1 min read
लखनऊ।

मंडियांव थाना क्षेत्र में अपराधियों, जुआरियों और मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक शिवानंद मिश्रा के नेतृत्व में मंडियांव पुलिस ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए मुतक्कीपुर इलाके से 10 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। मौके से ₹65,751 की नकदी बरामद की गई है।प्रभारी निरीक्षक मंडियांव शिवानंद मिश्रा की टीम को इस अभियान में बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस की इस सक्रियता से क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। बीते दिनों भी मंडियांव पुलिस द्वारा कई बड़े जुए के अड्डों पर छापेमारी कर लाखों रुपये की नकदी बरामद की गई थी और कई लोगों को गिरफ्तार करते हुए जेल भेजा गया था। साथ ही, मादक पदार्थों की तस्करी व सट्टेबाजी में संलिप्त अपराधियों के खिलाफ भी कार्रवाई जारी है। मंडियांव पुलिस की यह मुहिम क्षेत्र को अपराधमुक्त बनाने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है।
