February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

ट्रैक्टर ने साइकिल सवार को मारी टक्कर महिला की दर्दनाक मौत

1 min read
Spread the love

हलियापुर सुल्तानपुर।

जनपद के हलियापुर थाना क्षेत्र के उसकामऊ रोड की घटना साइकिल से जा रहे मां बेटे को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर 58 वर्षीय राजपति यादव महिला की मौत, पति रामदरश यादव गांव निधि का पुरवा पोस्ट मियापुर थाना कुमारगंज अयोध्या की रहने वाली है जो कि किसी काम से अपने बेटे के साथ सायकिल से जा रही थी पीछे से आ रहे ट्रैक्टर ने मारी जोरदार टक्कर जिससे मौके पर महिला की मौत हो गई सूचना पर पहुंचे दल-बल के साथ हलियापुर थाना प्रभारी के द्वारा ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर थाने पर लाया गया वहीं पर महिला के शव को लेकर थाने पर लाया गया जो की पंचायत नामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। वहीं पर थाना प्रभारी से बात करने पर बताया कि मृतक महिला राजपति यादव के परिवार को सूचना दे दी गई है तहरीर मिलने पर मुकदमा पंजीकृत कर आगे की करवाई की जा रही है।

रिपोर्टर – अखिलेश सिंह

Oplus_0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *