February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

खेल प्रतियोगिता में अव्वल स्थान प्राप्त करने वाली आरक्षी व महिला आरक्षियों को चल बैजन्ती पुरस्कार से एसएसपी ने किया सम्मानित

1 min read
Spread the love

सुल्तानपुर

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर श्री कुँवर अनुपम सिंह द्वारा उत्तर प्रदेश वार्षिक खेल प्रतियोगिता 2025 में अव्वल स्थान प्राप्त करने पर आरक्षी व महिला आरक्षियों को चल बैजन्ती पुरस्कार से सम्मानित किया गया

पुलिस विभाग की महिला आरक्षी और पुलिस आरक्षी ने हाल ही में आयोजित खेल प्रतियोगिताओं में अपनी उत्कृष्टता का प्रदर्शन किया। पुलिस द्वारा आयोजित जूडो क्लस्टर और बैडमिंटन प्रतियोगिताओं में इन आरक्षियों ने पदक हासिल किए, जो उनके कठिन परिश्रम और समर्पण को दर्शाता है।

म0आरक्षी संध्या यादव ने दिनांक 15.07.2025 से 18.07.2025 तक 34वीं वाहिनी पीएसी वाराणसी में आयोजित 50वीं उ0प्र0 पुलिस वार्षिक जूडो क्लस्टर(जूडो,वुशु,ताईक्वाण्डों,कराटे एवं पेंचक सिलाट) (महिला/पुरुष) प्रतिगयोगिता 2025 के 75-80 किग्रा. इवेन्ट में लखनऊ जोन की टीम की ओर से प्रतिभाग किया एवं प्रथम स्थान प्राप्त किया।

म0आरक्षी आरती यादव ने दिनांक 15.07.2025 से 18.07.2025 तक 34वीं वाहिनी पीएसी वाराणसी में आयोजित 50वीं उ0प्र0 पुलिस वार्षिक जूडो क्लस्टर(जूडो,वुशु,ताईक्वाण्डों,कराटे एवं पेंचक सिलाट) (महिला/पुरुष) प्रतिगयोगिता 2025 के 65 किग्रा. इवेन्ट में लखनऊ जोन की टीम की ओर से प्रतिभाग किया एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया।

म0आरक्षी संध्या यादव ने दिनांक 10.07.2025 से 12.07.2025 तक रिजर्व पुलिस लाइन्स सीतापुर में आयोजित 50वीं उ0प्र0 पुलिस वार्षिक जूडो क्लस्टर(जूडो,वुशु,ताईक्वाण्डों,कराटे एवं पेंचक सिलाट) (महिला/पुरुष) प्रतिगयोगिता 2025 के 75-80 किग्रा. इवेन्ट में जनपद सुलतानपुर की ओर से प्रतिभाग किया एवं प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी आयोजन में म0आरक्षी रिचा मिश्रा (65किग्रा), आरती यादव(65-70) में प्रथम स्थान प्राप्त कर शील्ड सुलतानपुर पुलिस के नाम की।

इस अवसर पर, पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर ने महिला आरक्षी और पुलिस आरक्षी को उनके अभूतपूर्व प्रदर्शन के लिए चल बैजन्ती पुरस्कार से सम्मानित किया। इस पुरस्कार से इन आरक्षियों के मनोबल में वृद्धि होगी और वे भविष्य में और भी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित होंगे।

उक्त कार्यक्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक महोदय, क्षेत्राधिकारी नगर व प्रतिसार निरीक्षक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *