सांसद डिंपल यादव के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में सौंपा ज्ञापन
1 min readअयोध्या।
सरोज यादव जिलाध्यक्ष महिला सभा ने भारतीयता की जीती जागती मिसाल, महिला सशक्तिकरण की बुलंद आवाज सादगी पूर्ण पहचान मैनपुरी की सांसद डिंपल यादव के ऊपर मौलाना साजिद राशिद द्वारा अभद्र एवं अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन देने वालों में लीलावती कुशवाहा पूर्व विधान परिषद सदस्य , महासचिव डॉक्टर निषाद अख्तर,अधिवक्ता सभा जिलाध्यक्ष राम करन यादव , मुलायम यूथ ब्रिगेड जिला महासचिव संदीप सनी एडवोकेट, उपाध्यक्ष राजकुमारी कोरी, कोषाध्यक्ष पूनम यादव, बीकापुर विधानसभा अध्यक्ष रीता निषाद, कांति रावत, जिला सचिव रीता राही,पंकज कुमार एडवोकेट, विपिन कुमार एडवोकेट, जगदीश यादव एडवोकेट, कृष्ण कुमार एडवोकेट, सुनील यादव एडवोकेट, वीरेन्द्र कुमार एडवोकेट आदि ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौरव ग्रोवर को ज्ञापन देकर दंडात्मक कार्यवाही की मांग की।

