February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

खुशी पांडेय ने जिले का नाम किया रोशन, बनीं झारखंड में उपजिलाधिकारी, विधायक अभय सिंह के पिता ने किया सम्मानित

1 min read
Spread the love

रघुनाथपुर निवासी खुशी पांडेय बनीं झारखंड में उपजिलाधिकारी, विधायक अभय सिंह के पिता ने किया सम्मानित

गोशाईंगंज अयोध्या
गोशाईंगंज विधानसभा क्षेत्र के विधायक माननीय श्री अभय सिंह के पिता, श्री भगवान बक्श सिंह ने रघुनाथपुर की प्रतिभाशाली बेटी सुश्री खुशी पांडेय को सम्मानित किया। खुशी पांडेय, जो श्री प्रमोद कुमार पांडेय एवं अध्यापिका श्रीमती रूमा पांडेय की सुपुत्री हैं, ने झारखंड राज्य में उपजिलाधिकारी (SDM) पद पर चयनित होकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस सम्मान समारोह में खुशी पांडेय को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के कई प्रमुख लोग मौजूद रहे, जिनमें राजकुमार पांडेय, बेलाल भोला पांडेय, वेद प्रकाश पांडेय एवं शिव शंकर सिंह प्रमुख रूप से शामिल थे। खुशी की इस उपलब्धि पर क्षेत्र में हर्ष का माहौल है और लोग उनके उज्जवल भविष्य की कामना कर रहे हैं। बाबूजी ने अपने संबोधन में कहा कि यह सफलता क्षेत्र की बेटियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी और शिक्षा के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *