साइबर पुलिस टीम के द्वारा अपराधियों को मोबाइल सिम बेचने वाले दो नफर अभियुक्त गिरफ्तार
1 min readअयोध्या
थाना साइबर अयोध्या की टीम द्वारा साइबर अपराधियों को मोबाइल सिम बेचने वाले 02 नफर अभियुक्त की गिरफ्तारी व अभियुक्तगण के कब्जे से 57 अदद सिम कार्ड, एक अदद लैपटाप, 03 अदद मोबाइल फोन, एक अदद पॉस मशीन, एक अदद रजिस्टर, एक अदद पावर बैंक बरामद किये गये है।
घटना का संक्षिप्त विवरणः
वादी मुकदमा से अज्ञात अभियुक्तों द्वारा फेसबुक पर दोस्ती कर इनवेस्टमेन्ट के नाम पर विभिन्न किश्तों में कुल 4900000/ रू. (उन्चास लाख रूपये) की साइबर ठगी कर लिया गया था । जिसके सम्बन्ध में वादी मुकदमा द्वारा थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 18/2023 धारा 419/420/120 भादवि व 66सी/66डी आई0टी0 एक्ट पंजीकृत कराया गया था । उक्त धोखाधड़ी की गंभीरता को देखते हुए श्रीमान् वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद अयोध्या द्वारा साइबर अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है । उक्त क्रम में श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय ग्रामीण जनपद अयोध्या व श्रीमान क्षेत्राधिकारी महोदय सदर/साइबर क्राइम जनपद अयोध्या के घटना के अनावरण के दिशा निर्देशन व पर्यवेक्षण में थाना स्थानीय से टीम का गठन कर घटना का सफल अनावरण हेतु प्रयास किया जा रहा है । पूर्व में उक्त मुकदमें में लगभग 05 लाख रूपये वापस कराये जा चुके है अन्य शेष धनराशि को वापस कराये जाने का प्रयास किया जा रहा है। मुकदमें से सम्बंधित अभियुक्तों की तलाश के दौरान साइबर अपराधियो को एक्टिवेटेड सिम उपलब्ध कराने वाले एक गैंग को आज दिनाँक 28.07.2025 को जय फिलिंग स्टेशन गोरखपुर- लखनऊ मार्ग न्यू बस स्टैण्ड अयोध्या धाम के पास से 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया इन गिरफ्तारशुदा अभियुक्तों द्वारा आम भोले भाले लोगों को लोन कराने व डी-मेट एकाउण्ट खोलने के नाम पर उनकी आईडी प्राप्त कर उनकी नाम से सिम जनरेट एक्टिवेटेड सिम बल्क मे साइबर अपराधियों को देने का कार्य किया गया है इसमें गिरफ्तार अभियुक्त गगनदीप पॉस एजेन्ट के रूप में कार्य करता है व अपने सह-अभियुक्त सुमित यादव के साथ मिलकर इस कार्य को अंजाम देता है।
साइबर थाना टीम द्वारा इस घटना को चुनौती के रूप में लेकर परिश्रम एवं लगन के साथ कार्य करते हुए तकनीकी सहायता से डी-मेट एकाउण्ट खुलवाने व लोन कराने के नाम पर भोले-भाले जानता को बेवकूफ बनाकर उनकी आईडी का प्रयोग कर धोखे से उनके नाम मोबाइल सिम निकलवाकर साइबर अपराधियों को मंहगे दामों पर बेचने वाले दो अभियुक्तों का गिरफ्तार किया गया एवं फ्राड से सम्बंधित धनाराशि 500000 रू. दिलाया जा चुका है अन्य शेष धनराशि को यथाशीघ्र वापस कराये जाने का प्रयास किया जा रहा है । उपरोक्त गिरफ्तारशुदा अभियुक्तों को मान0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर रिमाण्ड प्राप्त किया गया ।
गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण का विवरणः
- सुमित यादव पुत्र संजीव यादव उम्र करीब 30 वर्ष निवासी मऊ लाइनपार केडीएम आईटीआई काजीपुरा रोड जनपद मुरादाबाद उत्तर प्रदेश
- गगनदीप पुत्र राम गोपाल निवासी बहदराबाद हरिद्वार, उत्तराखण्ड उम्र करीब 29 वर्ष
अभियुक्तगण के कब्जे से बरामदगी का विवरणः
- 23 अदद सिम एक रैपर व 34 अदद सिम एक रैपर में (कुल 57 सिम) Vi कम्पनी के एक्टिवेटेड
- 03 अदद मोबाइल फोन(एक अदद Iphone 13 बारंग नीला व एक अदद् Vivo v2022 बारंग नीला, एक अदद Motorola बारंग हरा)
- एक अदद् लैपटाप MSI कम्पनी सीरियल नम्बर – K2308N0172775
- एक अदद लैपटाप चार्जर
- एक अदद पॉस मशीन (Thumb impression)
- एक अदद पावर बैंक
- एक अदद रजिस्टर
गिरफ्तारी करने वाली टीम का विवरणः
- मो0- अरशद – प्रभारी निरीक्षक थाना साइबर क्राइम जनपद अयोध्या ।
- निरीक्षक श्री रामचन्द्र सरोज – विवेचनाधिकारी (प्रभारी डीटीयू जनपद अयोध्या)
- उ0नि0 श्री ओम प्रकाश यादव – थाना साइबर क्राइम जनपद अयोध्या ।
- हे0का0 प्रेम प्रकाश – थाना साइबर क्राइम जनपद अयोध्या ।
- का0 पवन कुमार त्रिपाठी – थाना साइबर क्राइम जनपद अयोध्या ।
- का0 सोहन लाल – थाना साइबर क्राइम जनपद अयोध्या ।
- का0 गौरव चारग – थाना साइबर क्राइम जनपद अयोध्या ।

