February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

क्षेत्रवासियों के यहां सुख हो या दुःख, जानकारी मिलेगी तो पहुंचेंगे जरूर :- पुलकित सिंह

1 min read
Spread the love

सुल्तानपुर

विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह के समाजसेवी पुत्र पुलकित सिंह का भ्रमण अभियान आज भी जारी रहा। इस दौरान उन्होंने तमाम क्षेत्रवासियों से न सिर्फ मुलाकात कर हाल चाल लिया, बल्कि उनकी समस्याओं को सुना और पिता विनोद सिंह के जरिए निस्तारण का भरोसा भी दिलाया। शुरुआत पुलकित ने कटावाँ स्थित चाची राय बगिया गांव से की, जहां संजय निषाद के निधन की सूचना पर वे परिजनों से मिले और शोक संवेदना व्यक्त की। इसके बाद वे बभनगवाँ गांव पहुंचे और अरविंद दूबे के यहां बैठक कर तमाम लोगों से मुलाकात की और हाल चाल लिया। यहां से निकलने के पुलकित दक्खिनवारा गांव पहुंचे और जय प्रकाश सिंह की बहू के निधन पर परिवार से मिले और शोक संवेदना व्यक्त की। वहीं यहां से निकलने के बाद वे कोरों गांव पहुंचे और अजय सिंह के एक्सिडेंट के बाद मौत पर परिवार वालों से मिले और दुःख व्यक्त किया। वहीं भ्रमण के दौरान पुलकित तमाम अन्य लोगों से मिले और हाल चाल लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *