वीरांगना फूलन देवी के शहादत दिवस पर सपा का हमला, भाजपाईयों पर बरसे सपा नेता, “फूलन बनना पड़ेगा तभी मिलेगा न्याय”
1 min readबांदा

जसपुरा वीरांगना फूलन देवी के शहादत दिवस पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने सरकार पर जमकर निशाना साधा। जिला मुख्यालय पर आयोजित सभा में सपा जिला अध्यक्ष डॉ. मधुसूदन कुशवाहा ने कहा कि फूलन देवी को मुलायम सिंह यादव ने जेल से निकालकर लोकसभा तक पहुंचाया, जबकि भाजपा शासन में वीआईपी इलाकों में उनकी हत्या कर दी गई। उन्होंने जनता से सवाल किया कि “सोचिए, आपके साथ कौन है और कौन दिखावा कर रहा है?” सभा के मुख्य अतिथि राष्ट्रीट महासचिव समाज वादी पार्टी के पूर्व सांसद/पूर्व मंत्री/ विशंभर प्रसाद निषाद ने भाजपा की डबल इंजन सरकार पर हमला बोलते हुए कहा, “देश और प्रदेश में महिलाओं पर अत्याचार चरम पर हैं।” उन्होंने कहा कि फूलन देवी पढ़ी-लिखी नहीं थीं, फिर भी उन्होंने हर बेटी के पढ़ने की कामना की थी, लेकिन आज की सरकार शिक्षा के मंदिरों को बंद करके मधुशालाएं खोल रही है ताकि गरीबों के बच्चे आगे न बढ़ सकें। उन्होंने कहा, “अब न्याय के लिए फिर से फूलन देवी बनना पड़ेगा। त्रेता में सीता का अपहरण हुआ था, आज बहन-बेटियों पर खुलेआम अत्याचार हो रहा है, पर रावण खुले घूम रहे हैं।”
सभा में गायत्री प्रजापति, भगवती प्रसाद निषाद ने अपने पति स्व. अखिलेश निषाद की हत्या का मुद्दा भी उठा और उन्हों ने कहा कि सरकार दोषियों को बचा रही है। निषाद पार्टी के नेता व मंत्री संजय निषाद पर भी तीखा हमला बोलते हुए सावधान रहने की सलाह दी गई।
कार्यक्रम में शंकुतला निषाद, प्रबंधक एकलव्य इंटर कॉलेज झझरीपुरवा ने कहा, “अगर न्याय चाहिए तो फूलन देवी बनना पड़ेगा।” वहीं, पूर्व ब्लॉक प्रमुख शादिका खातून, केपी यादव, मजीद बाबू, हरीनारायण निषाद, राजनरायन साहू, शिवकरन पाल, पुरुषोत्तम गुप्ता, और पुष्पेंद्र सिंह चुनैले ने भी संबोधित किया।
सभा का संचालन प्रमोद निषाद (विधानसभा अध्यक्ष, तिंदवारी) ने किया, जबकि अध्यक्षता देवीदीन निषाद ने की।
कार्यक्रम के अंत में वीरांगना फूलन देवी, नेता जी मुलायम सिंह यादव, और डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।
