February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

जालसाजी करके 29.54 लाख रुपये सरकारी धन का गमन करने वाला वांछित अभियुक्त सर्विलांस के सहयोग से गिरफ्तार

1 min read
Spread the love

श्रावस्ती

जालसाजी करके 29.54 लाख रुपये सरकारी धन का गमन करने वाला वांछित अभियुक्त सर्विलांस के सहयोग से गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक श्री घनश्याम चौरसिया द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों तथा वांछित/वारंटी की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्री मुकेश चन्द उत्तम व क्षेत्राधिकारी भिनगा श्री सतीश कुमार शर्मा के कुशल निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक श्री राजकुमार सरोज थाना कोतवाली भिनगा मय पुलिस टीम द्वारा दिनांक 23.07.2025 को थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 0367/2024 धारा 409, 420, 120 बी आईपीसी थाना को0 भिनगा में वांछित अभियुक्त दिलीप शुक्ला पुत्र रमेश चन्द्र शुक्ला निवासी गणेश पुरी कालोनी भवानी गंज थाना बाजार खाला जनपद लखनऊ को मुखविर की सूचना पर जनपद हरदोई के ग्राम तुसौरा मौजा टिकारी थाना क्षेत्र कछौना जनपद हरदोई से गिरफ्तार किया गया ।

संक्षिप्त विवरण
दिनांक 29.09.2024 को श्री अजय कुमार यादव पुत्र स्व0 काली प्रसाद यादव निवासी खरैइया पोखरा वशारतपुर थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर हालपता जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी,श्रावस्ती के द्वारा दिये गये लिखित तहरीर के आधार पर पंजीकृत मु0अ0सं0 0367/2024 धारा 409,420,120 बी आईपीसी की जांच के क्रम में आज दिनांक 23.07.2025 को थाना को0 भिनगा पुलिस द्वारा मुखबिर व सर्विलांस की सूचना प्राप्त होने पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बंधित वांछित अभियुक्त दिलीप शुक्ला पता उपरोक्त को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता

दिलीप शुक्ला पुत्र रमेश चन्द्र शुक्ला निवासी गणेश पुरी कालोनी भवानी गंज थाना बाजार खाला जनपद लखनऊ

गिरफ्तारी का स्थान
जनपद हरदोई के ग्राम तुसौरा मौजा टिकारी थाना क्षेत्र कछौना

गिरफ्तारी टीम
1.प्रभारी निरीक्षक श्री राजकुमार सरोज थाना कोतवाली भिनगा जनपद श्रावस्ती ।
2.अपराध निरीक्षक लाल साहब सिंह
3.का0 अवधेश वर्मा
4.का0 अवध किशोर
5.का0 अभिषेक सिंह यादव सर्विलांस सेल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *