सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने सड़क निर्माण के लिए केंदीय मंत्री को प्रस्ताव देने पर हाजी फिरोज़ खान गब्बर ने जताया हर्ष
1 min readअयोध्या

फैज़ाबाद सांसद अवधेश प्रसाद द्वारा केंद्रीय सड़क एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मिलकर पूरी लोकसभा सहित बीकापुर विधानसभा अंतर्गत महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण एवं चौड़ीकरण हेतु प्रस्ताव देने पर बीकापुर विधानसभा से समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रत्याशी हाजी फिरोज़ खान उर्फ गब्बर ने हर्ष जताते हुए कहा कि क्षेत्र में सड़कों के निर्माण एवं चौड़ीकरण की आवश्यकता महसूस की जा रही थी सांसद जी का यह प्रयास सराहनीय है।
प्रदेश कृष्ण कुमार पटेल एवं ज़िला उपाध्यक्ष एजाज़ अहमद ने बताया कि जबसे अवधेश प्रसाद सांसद हुए हैं लगातार छेत्र के विकास के लिए प्रयास रथ रहते हैं।
ज्ञात हो कि सांसद अवधेश प्रसाद ने बीकापुर विधानसभा अंतर्गत निम्न सड़को के निर्माण एवं चौड़ीकरण के लिए केंद्रीय मंत्री को प्रस्ताव दिया है।
फैज़ाबाद सांसद माननीय श्री अवधेश प्रसाद जी द्वारा केन्द्रीय सड़क परिवहन राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी जी से मिलकर संसदीय क्षेत्र 54-फैज़ाबाद (अयोध्या) की निम्नलिखित सड़कों को जनहित में बनवाने के लिए प्रस्ताव पत्र देना स्वागत योग्य है
1-रायबरेली अयोध्या (फैज़ाबाद) राज्य मार्ग से संबंध करते प्रभात नगर से शाहगंज हैरिंग्टनगंज होते हुए अलीगंज तक!!
2-थाना रौनाही से राष्ट्रीय राज्य मार्ग से ड्योढ़ी महात्मा गांधी होते हुए घोड़वल इमामगंज सड़क को 2 लेन में शामिल किया जाए।
3-राय बरेली अयोध्या राज्य मार्ग संबंध करते हुए सुचितागंज बाजार नवाब गंज तक 4 लेन तथा देमवा घाट पुल रोड जर्जर है पुनः निर्माण किया जाए।
4-राज्य मार्ग सुल्तानपुर अयोध्या से मसौधा के. एम. सुगर मिल के बगल से जाने वाली सड़क जो मसौधा से सरियावां होते हुए सोहावल बाजार है इसको चौड़ीकरण कर 4 लेन में किया जाए।
निम्न सड़को के निर्माण एवं चौड़ीकरण का प्रस्ताव दिए जाने पर सपा विधानसभा अध्यक्ष अजय कुमार वर्मा उर्फ राजू, चेयर मैन मोहम्मद राशिद, डॉ राम सुमेर भारती, पूर्व चेयर मैन जुग्गी लाल यादव, जय सिंह यादव, राशिद जमील, राजेश यादव, सूरज निषाद, गया प्रसाद यादव, प्रधान नरेंद्र यादव, दीदार अब्बास, अवधेश गोस्वामी, राम चंदर रावत, शरद पासवान, अशोक यादव, अमृत लाल वर्मा, ईश्वर लाल वर्मा, श्री प्रकाश वर्मा, रामानंद निषाद, बुद्धि राम यादव, रीता निषाद, राज किशोर यादव, अशोक रावत, दान बहादुर यादव दानू, जितेन्द्र रावत, मसीदुल खान, फूल चंद यादव, सत्य प्रकाश यादव, अनंत राम यादव, सभासद अबरार खान, दिनेश चौधरी, फरीद अहमद, अजय रावत, संतराम रावत, शफीक अहमद, अश्वनी रावत, दानिश खान, बसंत लाल चौरसिया, प्रेम प्रजापति, अनुभव प्रजापति, बाबुल सिंह, वीरेंद्र यादव, प्रधान राम किशुन, आदि ने हर्ष जताया है।।
