February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

केन जल आरती कार्यक्रम में शामिल हुई माता माहेश्वरी देवी आरती मंडल के सदस्यों ने मिलकर की आरती

1 min read
Spread the love

बांदा

जिला मीडिया प्रभारी मितेश कुमार ने बताया कि मंगलवार को विश्व हिंदू महासंघ गौ रक्षा समिति एवं गंगा समग्र कानपुर प्रांत के संयुक्त तत्वाधान में केन घाट पर केन जल महाआरती का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान माता माहेश्वरी देवी आरती मंडल के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भी अपनी सहभागिता दिखाई। जानकारी दी गई कि विगत 10 वर्षों से माता माहेश्वरी देवी आरती मंडल द्वारा मंदिर परिसर में सावन माह में हजारों शिवलिंग बनाए जाते है और विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर केन मां को सौंप दिए जाते है। जिला मीडिया प्रभारी मितेश कुमार ने आगे अवगत कराया कि केन जल आरती के दौरान मंडल के पदाधिकारियों एवं सदस्यों सहित अन्य सभी श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती की दिव्य आरती उतारी और उनको केन मां को सौंप दिया तत्पश्चात सभी श्रद्धालुओं ने मिलकर केन जल महाआरती कार्यक्रम को विधि विधान से संपन्न किया गया। इस मौके पर समिति के जिलाध्यक्ष महेश कुमार प्रजापति द्वारा माता माहेश्वरी देवी आरती मंडल के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को सम्मानित किया एवं मां गंगा का मोमेंटो चित्र भेंट किया। इस मौके पर समिति के पदाधिकारी रामकरण पाल के जन्मदिवस को भी भव्य रूप से मनाया गया और उनका मुंह मीठा कराकर उनको अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर श्रद्धालुओं में एक अलग ही उत्साह और उल्लास दिखा। इस दौरान सहित तमाम पदाधिकारी एवं श्रद्धालु लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *