ग्राम समाज की जमीन पर लगे आम के पेड़ को ठेकेदार ने पेड़ पर चलवा दिया आरा
1 min readमिल्कीपुर अयोध्या
उत्तर प्रदेश में हरे पेड़ों की अवैध कटाई एक बड़ा मुद्दा बन गई है, खासकर आम के पेड़ों की। हाल ही में, अयोध्या जिले के मिल्कीपुर तहसील क्षेत्र में आम के हरे पेड़ों का अवैध कटान जोरों पर है। थाना खंडासा क्षेत्र के बिसाही गांव में ग्राम समाज की जमीन पर लगे प्रतिबंध हरे आम के वृक्ष पर ठेकेदारों ने नजर गाड़ दिया है बिसाही गांव निवासी रोहित पांडे पुत्र रमेश पांडे ने आरोप लगाया है कि ग्राम समाज की जमीन पर बुजुर्गों ने आम के पेड़ लगा रखे थे जिसमें विपक्षियों ने कुछ ठेकेदार जैसे: आलोक मिश्रा, विंध्या पांडे, भीम पांडे को बुलाकर जबरदस्ती पेड़ को कटवा दिया है। रोहित पांडे ने बताया कि मैंने स्थानीय पुलिस को सूचना दी है और वन विभाग को भी सूचना दे दी है। सूत्रों की माने तो अवैध कटान का कारण स्पष्ट होता है कि पेड़ों की कटाई के लिए परमिट न होने के बावजूद कटाई करना स्वाभाविक रूप से स्पष्ट हो रहा है। कि वन विभाग और स्थानीय प्रशासन की मिलीभगत की आशंका है। वही वन दरोगा दिलीप श्रीवास्तव ने अवैध कटान की सूचना मिलने पर कार्रवाई करने की बात कही है। और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया है।

