February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

मंडी समिति से बनी सड़क पर 20 वर्षों से नहीं हुआ मरम्मत कार्य, आने जाने वाले लोगों के लिए बनी मुसीबत

1 min read
Spread the love

ग्राम प्रधान ने अपने लेटर पैड पर सड़क मरम्मत कार्य के लिए विधायक से की थी मांग, लेकिन विधायक ने नहीं लिया संज्ञान

मिल्कीपुर अयोध्या
श्री राम की नगरी अयोध्या जनपद के मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र में एक तरफ सरकार द्वारा रोड की जाल बिछा रही है। तो वहीं दूसरी तरफ विधानसभा मिल्कीपुर क्षेत्र के बहादुरगंज से हलियापुर संपर्क मार्ग के बीच से ग्राम पंचायत कटघरा से होते हुए छेदी का पुरवा तक लगभग 2 किलोमीटर से बनी मंडी परिषद की सड़क पर लगभग आठ गांव का आवागमन है। जो अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रहा है। जिस पर 20 वर्षों से सड़क पर मरम्मत कार्य न होना सरकार पर सवालिया निशान उत्पन्न कर रहा है। आपको बताते चले की कटघरा ग्राम प्रधान ने मौजूदा विधायक चंद्रभानु पासवान को अपने पैड पर लिखित में सड़क मरम्मत कार्य के लिए प्रार्थना पत्र दिया था उसके बावजूद विधायक ने अभी तक प्रार्थना पत्र का संज्ञान नहीं लिया है। जबकि बरसात में उसी रास्ते से लोगों का आना-जाना लगा रहता है, और लोग चोटहिल हो रहे हैं जिससे ग्रामीणों को असुविधा हो रही है। और लोगों में आक्रोश है कि आने वाले 2027 में इसका हिसाब जनता करेगी। हालांकि, विधायक ने इस मांग पर संज्ञान नहीं लिया है, और जिला मुख्यालय में व्यस्त रहे। ग्राम प्रधान का कहना है कि सड़क की मरम्मत से लोगों को आवागमन में सुविधा होगी और दुर्घटनाओं को रोका जा सकेगा। जबकि विधायक को संज्ञान में लेकर ग्राम प्रधान की मांग पर ध्यान देना चाहिए था। उन्हें सड़क मरम्मत कार्य के लिए आवश्यक कदम उठाने चाहिए थे। लेकिन विधायक ने इस मांग पत्र पर संज्ञान नहीं लिया और जिला मुख्यालय में व्यस्त रहे, जिससे स्थानीय लोगों में उमाशंकर यादव विजय मिश्रा कन्हैया मिश्रा रामदीन अनुराग शर्मा गुड्डू शर्मा आदि लोगों ने निराशा जताई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *