February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

जिला पंचायत प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित ने महर्षि बामदेव मंदिर सहित मिल्कीपुर के पांच गावों में किया पौधरोपण।

1 min read
Spread the love

ताबड़तोड़ गरजते बरसते खराब मौसम की परवाह किए बिना, पानी के बीच 500 पौधों का किया पौधरोपण।

जिला पंचायत प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित ने महर्षि बामदेव मंदिर सहित मिल्कीपुर के पांच गावों में किया पौधरोपण।

कुमारगंज/अयोध्या।
जनपद अयोध्या के मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र में
एक पेड मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण अभियान चलाया गया । जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित ने पार्टी नेताओं व स्थानीय लोगों के साथ पौधे रोपित किए। विधानसभा क्षेत्र के बिरौली झाम, पूरे वीपत, बहबरमऊ, तिंदौली तथा बवां स्थित महर्षि बामदेव तपोस्थली पहुंच कर सर्वप्रथम भगवान भोलेनाथ को जल चढ़ाकर उनका पूजन अर्चन कर आशीर्वाद लिया।
वही मंदिर परिसर में लगभग 500 पौधों का रोपण किया। जिसमें पीपल, बरगद, पाकड़, नीम, जामुन, आम, अमरूद, शमी, इत्यादि जीवन वर्धक पौधों का पौधारोपण किया गया।
एवं पौधों की सुरक्षा के लिए लोहे की जाली का टी गार्ड लगाया गया।
आलोक सिंह रोहित ने कहा कि यह अभियान निरंतर चलाया जाएगा ताकि पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़े और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ हवा और बेहतर पर्यावरण मिल सके। पीएम मोदी ने एक पेड़ मां के नाम का जो विज़न दिया है, वह प्रत्येक व्यक्ति को अपनी मां के प्रति श्रद्धा और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी का प्रतीक है। मां हर व्यक्ति के लिए सबसे प्रिय होती है,और उनके नाम पर एक पेड़ लगाना सौभाग्य की बात है। भाजपा नेता चंद्रबली सिंह ने कहा कि वातावरण को हरा-भरा बनाए रखने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए।
और उन्होंने यह भी कहा यह धरती भी हमारी मां है, और इसको हरा भरा रखना, और इसकी सुरक्षा करना हमारा परम कर्तव्य है।
वृक्षारोपण अभियान में जय कुमार पांडे,करुणेन्द्र मिश्रा,कृपाशंकर मिश्रा, सुनील तिवारी, पारसनाथ शुक्ला, मुन्ना शुक्ला, सुरेंद्र सिंह, दिनेश पाण्डेय, अमरेन्द्र मौर्य, रणधीर सिंह, शिवशंकर शुक्ला, अजय विक्रम सिंह, कुंवर बहादुर मिश्रा सहित पार्टी पदाधिकारी,कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल रहे। सभी ने मिलकर इस अभियान को सफल बनाने में योगदान दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *