February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

सर्व वैश्य समाज की कुमारगंज में हुई विशाल बैठक,सर्व वैश्य वैवाहिक परिचय सम्मेलन के आयोजन की हुई चर्चा

1 min read
Spread the love

सर्व वैश्य समाज की कुमारगंज में बुधवार को हुई विशाल बैठक।

कुमारगंज/अयोध्या।
जनपद अयोध्या के मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत कुमारगंज में सर्व वैश्य समाज के प्रतिनिधियों के द्वारा बैठक आहूत की गई। जिसमें अयोध्या के तुलसी भवन में 15 अगस्त को सर्व वैश्य वैवाहिक परिचय सम्मेलन का आयोजन होगा। इस सम्मेलन की तैयारी को लेकर कुमारगंज में बुधवार को बैठक आयोजित की गई। बैठक में समाजसेवी भागीरथ पचेरीवाला ने अध्यक्षता की। भागीरथ पचेरीवाला ने बताया कि वैश्य समाज की 38 उपजातियों से संपर्क किया गया। है इनमें अग्रहरि,अग्रवाल, सोनी, मोदनवाल, रस्तोगी, कसौधन चौरसिया, केसरवानी, जायसवाल, साहू, कौशल, मद्धेशिया, और गुप्ता, प्रमुख हैं । सम्मेलन में 1500 से 2000 लोगों के शामिल होने की संभावना है। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य योग्य युवक युवतियों को उनकी योग्यता के अनुरूप जीवनसाथी ढूंढने में मदद करना है। जिससे डॉक्टर,सीए, इंजीनियर, जैसे पेशेवरों को सामान योग्यता वाले जीवनसाथी मिल सकेंगे। पचेरी वाला ने कहा कि वैसे समाज अब शिक्षा पर अधिक ज्ञान दे रहा है। बैठक में गोत्र विवाह को रोकने पर भी जोर दिया गया।
वही व्यापारी नेता बैजनाथ वैश्य ने पचेरीवाला को पूर्वांचल वैश्य समाज का दूसरा गांधी कहा। बैठक में आनंद अग्रहरि, विश्वनाथ अग्रहरि, गया प्रसाद अग्रहरी, राजेश अग्रहरि, बैजनाथ वैश्य, अरविंद मोदनवाल, दिनेश कौशल, अनिल अग्रहरि, विनय गुप्ता, सूरज कौशल, प्रभाकर अग्रहरि, राहुल अग्रहरि, दिलीप कसौधन, रामदुलारे अग्रहरि, कृष्ण कुमार कसौधन, पप्पू जायसवाल, राजेश कौशल, शत्रुघ्न कौशल, जगदंबा कौशल, मनीष कसौधन, दिनेश जायसवाल, सहित प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *