February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

ग्रामीणों को पेयजल की भीषण समस्याओं का करना पड़ रहा सामान दो किलोमीटर दूर से ला रहे पानी

1 min read
Spread the love

मध्यप्रदेश

रामनगर खोखला गांव में पेयजल की भीषण दिक्कत , गांव के लोग बीच रास्ते में कमर से ऊपर भरे पानी से घुसकर दल्लन बीहड़ से लाते हैं पीने का प्रदूषित पानी।
मझगवां मुख्यालय से महज 20 किलो मीटर दूर ग्राम पंचायत मलगौसा के रामनगर खोखला गांव में बरसात के इन दिनों में पेयजल की भीषण दिक्कत है ग्रामवासियों को गांव से 2 किलो मीटर दूर दल्लन बीहड़ से प्रदूषित पीने व घर निस्तार के लिए पानी लाना पड़ रहा है। जिसके पानी पीने से बच्चों में फुड़िया-फुंशी व त्वचा रोग जैसी संक्रामक बीमारियों के होने का असर शुरू हो गया है, दरअसल यहां लगा ट्यूबवेल करीब 15 दिनों से बिगड़ा हुआ है, जिसके कारण ये समस्या उत्पन्न हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *