बॉर्डर पर तैनात फौजी कर रहा देश की रखवाली, फौजी के 70 वर्षीय वृद्ध माता पिता ने पुलिसिया उत्पीड़न का लगाया आरोप
1 min readमिल्कीपुर अयोध्या
अयोध्या जिले के मिल्कीपुर तहसील क्षेत्र अंतर्गत थाना कुमारगंज क्षेत्र के धन कोर का पुरवा मौजा धमथुआ का प्रकरण, जहां पर फौजी के माता-पिता को कुमारगंज की पुलिस के द्वारा किया जा रहा प्रताड़ित, फौजी की पत्नी का तलाक और गुजारा भत्ता का चल रहा मुकदमा, और कोर्ट में है बिचाराधीन, फौजी के 70 वर्षीय वृद्ध माता-पिता ने कुमारगंज पुलिस पर लगाया गंभीर आरोप, बिना कोर्ट के आदेश और बिना परमिशन के गुड़िया रानी बहु को कुमारगंज पुलिस ने जबरदस्ती करवाया घर के अंदर, पुलिसिया तांडव से परेशान सोमई यादव और उनकी पत्नी रामप्यारी थाने से लेकर पुलिस विभाग के उच्च अधिकारियों तक कर चुकी है शिकायत, जिलाधिकारी और मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी कर चुकी शिकायत,लेकिन आज तक नहीं हुई कोई कार्यवाही, फौजी के वृद्ध माता-पिता ने बताया कि मैं अपने लड़के कृष्ण कुमार यादव फौजी को अपनी संपत्ति से कर दिया है बेदखल, बहु गुड़िया रानी को एक हफ्ता पहले कुमारगंज की पुलिस ने जबरदस्ती करवा दिया घर के अंदर, फौजी के वृद्ध माता-पिता ने मीडिया से मुखातिब होकर पुलिसिया उत्पीड़न पर बताई आप बीती, आए दिन बहु गुड़िया रानी दोनों व्यक्ति को करती हैं परेशान और करती हैं मारपीट, छोटे लड़के पर लिखवा दिया फर्जी मुकदमा, फौजी की वृद्धि माता ने किसी कमलेश नेता पर लगाए गंभीर आरोप,आखिर कौन है दबंग कमलेश नेता जो कुमारगंज पुलिस पर है हावी और दो परिवारों को कर रहा है बर्बाद, एसो कुमारगंज ने बताया पुलिस पर लगाए गए आरोप है निराधार, जबकि महिला को जबरन घर के अंदर प्रवेश करवाने में पुलिस की रही पूरी भूमिका, जिसका वीडियो पीड़ित परिवार के पास मौजूद एसो कुमारगंज ने कहा कोर्ट का आदेश होगा तो महिला को करेंगे बाहर, सवाल यह है कि आखिर किस अधिकार और किसके आदेश पर कुमारगंज पुलिस ने महिला को किया गया घर के अंदर, देखना है खबर चलने के बाद क्या होती है कार्यवाही या फिर किसी नेता के दबाव में कुमारगंज पुलिस करेगी काम।

