सावन माह कांवरियों की सुरक्षा को लेकर अधिकारियों का दौरा
1 min read
गोसाईगंज अयोध्या
सोमवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौरव ग्रोवर ने ग्रामीण पुलिस अधीक्षक बलवंत चौधरी के साथ सावन में कांवड़िए के सुरक्षा व आवागमन के मद्देनजर थाना गोसाईगंज के पौराणिक स्थल श्रृंगीऋषि आश्रम का निरीक्षण किया और लोगों से जानकारी प्राप्त कर सुरक्षा व्यवस्था चौकस करने की बात कही।इस दौरान उन्होंने कांवड़ियों के आवागमन को सुगम बनाने के लिए सभी चार पहिया वाहनों को जिले की सीमा यादव नगर से रुट डायवर्जन कर गुजारने की बात कही। श्रृंगीऋषि आश्रम पर पुजारी महेंद्र गोस्वामी ने अधिकारियों से जल पुलिस और पर्याप्त पुलिस फोर्स की की मांग की। उन्होंने पूरी सुरक्षा व्यवस्था का भरोसा दिया।इस अवसर सीओ योगेंद्र कुमार ,गोसाईगंज एस ओ विजयंत मिश्र,एस ओ महराजगंज के अलावा क्षेत्र के विमल गोस्वामी, राजकुमार सिंह, संग्राम सिंह, उग्रसेन सिंह ,मंगलदास ओमप्रकाश आदि उपस्थित रहे।

