22 वर्षीय नव विवाहिता ने फांसी लगाकर की गई आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
1 min read
माधवगढ़ जालौन

माधवगढ़ कोतवाली के अंतर्गत ग्राम जमरेही अव्वल में शीलू गौतम की 22 वर्षीय पत्नी सृष्टि गौतम ने बीती रात रात को साड़ी के फंदे से फांसी लगाकर आत्महत्या करने का समाचार प्राप्त हुआ है जबकि परिजनों ने यह बताया है कि शीलू गौतम एवं सृष्टि गौतम की शादी विगत 18 फरवरी 2025 को हुई थी और अच्छे से अपने पति के साथ एवं पारिवारिक जनों के साथ रह रही थी शाम को पति-पत्नी दोनों ने भोजन किया और अपने घर के ऊपर बने कमरे में सोने के लिए चले गए रात्रि के समय शीलू एवं सृष्टि में कुछ विवाद हुआ लेकिन विवाद भी कोई इतना नहीं था बाद में शीलू सो गया लेकिन सृष्टि के दिमाग में क्या चल रहा था कि उसने साड़ी का फंदा बनाकर छत की हुक मैं साड़ी बांधकर अपने गले में फंदा बनाकर डाल लिया और आत्महत्या कर ली रात्रि को शीलू गौतम जब जाग तो उसने सृष्टि को फंदे पर लटका हुआ देखा तो चीख निकल गई समस्त परिवार एवं मोहल्लेवासी एकत्रित हुए और फंदे से सृष्टि को उतार कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र माधवगढ़ ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया तत्काल पुलिस को सूचना दी गई पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है पुलिस हर एक एंगल से आत्महत्या की जांच कर रही है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद असली वजह का खुलासा होगा यह आत्महत्या यह इंगित करती है कि आजकल बच्चों की सहनशीलता एकदम समाप्त होती जा रहीं है उनमें ससुराल में आने पर बिल्कुल भी सहनशीलता का अभाव हो चुका है जबकि कोई लड़की किसी पर आए घर में जाती है तो माता-पिता को सहनशीलता का पाठ बच्चों को सीखना चाहिए ताकि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो और सैकड़ो परिवारों को इस तरह खत्म होने से बचाया जा सके फिलहाल विवेचना जारी है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आत्महत्या के कर्म का पता चल सकेगा।
