February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

सावन के प्रथम सोमवार को बाबा भोलेनाथ के मंदिरों पर भक्तों की उमड़ी भीड़

1 min read
Spread the love

बांदा

पवित्र सावन के पहले सोमवार को बाबा भोलेनाथ मंदिरों में लगी भारी ,बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक और पूजा अर्चना करने के लिए ब्रह्मा मुहूर्त में ही मंदिर श्रृद्धालु भक्तों की भीड़ उमड़ी रही तो‌ वहीं बांदा जनपद के सुप्रसिद्ध बामदेव मंदिर, बाम्बेश्वर मन्दिर में सुबह होते ही हजारों की संख्या में शिव भक्तों का तांता लगा हुआ है, भक्त अपनी अपनी मनोकामनाएं लेकर शिव जी के दर्शन करने व पूजा अर्चना करते हुए नजर आए हैं, और शिव भक्तों ने अपनी अपनी मनोकामनाएं पूर्ण करने का आशीर्वाद मांगा,तो वही सुरक्षा व्यवस्था की बात करें तो चप्पे-चप्पे पर मंदिर के बाहर अंदर पुलिस मौजूद रहीं हैं।

बता दें कि कहा जाता है कि मंदिर का नाम बामदेव ऋृषि से लिया गया है,जो ऋषि राम के समकालीन के रूप में हिंदू पौराणिक कथाओं में वर्णित एक ऋषि थे।
बामदेव के बारे में कहा जाता है कि वह एक पहाड़ी के किले में अपने आश्रम में रहते थे।
एक बड़ा और सबसे पुराना शिवलिंग है जो‌ मंदिर में बम्बहार पहाड़ में स्थित है।
मंदिर का नाम बामदेव ऋृषि से लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *