थानाध्यक्ष जयवीर सिंह व उनकी टीम कावड़ियों की सेवा भाव में लगे हुए और इंसानियत का धर्म भी निभा रहें
1 min readपुरकाजी थानाध्यक्ष जयवीर सिंह व उनकी टीम कावड़ियों की सेवा भाव में लगे हुए और इंसानियत का धर्म भी निभा रहें
09 वर्षीय श्रद्धालु भोला को उसके पिता से मिलवाया, बच्चे को सकुशल पाकर पिता अत्यंत प्रसन्न हुए तथा थाना पुरकाजी पुलिस टीम द्वारा की गई त्वरित, संवेदनशील एवं सराहनीय कार्यवाही की भूरी-भूरी प्रशंसा की
मुज़फ्फरनगर।

पुरकाजी थानाध्यक्ष जयवीर सिंह व उनकी टीम कावड़ियों की सेवा भाव में लगे हुए हैं और इंसानियत का धर्म तो निभा ही रहे हैं साथ ही इंसानियत की मिसाल भी पेश कर रहे हैं।अक्सर पुलिस का शब्द आते ही लोगों के मन में हमेशा नेगेटिव भावना आने लगती है, लेकिन जब पुरकाजी थानाध्यक्ष जयवीर सिंह व उनकी टीम का इंसानियत वे आदर सत्कार का बड़ा धार्मिक और मानवीय भरे इस रूप को लोगों ने जब देखा तो कहा वाकई में मित्र पुलिस का एक बार फिर असली चेहरा देखने को मिला है। अवगत कराना है की आज थाना पुरकाजी पुलिस को सूचना मिली कि एक 09 वर्षीय शिव भक्त श्रद्धालु भोला अपने पिता के साथ हरिद्वार से जल लेकर आ रहा था जो अपने पिता से बिछड़ गया है। सूचना प्राप्त होते ही थाना पुरकाजी पुलिस द्वारा तत्परता एवं मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए पुलिस टीम गठित कर खोजबीन प्रारंभ की गई तथा विभिन्न स्थानों / कांवड़ शिविरों में तलाश करते हुए फलावदा तिराहे से खोजकर, 09 वर्षीय श्रद्धालु भोला को उसके पिता से मिलवाया गया। बच्चे को सकुशल पाकर पिता अत्यंत प्रसन्न हुए तथा थाना पुरकाजी पुलिस टीम द्वारा की गई त्वरित, संवेदनशील एवं सराहनीय कार्यवाही की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
