पुलिस फुटबॉल प्रतियोगिता (महिला/पुरूष) 2025 का शुभारंभ इन्दिरा स्टेडियम उरई में हुआ संपन्न
1 min readजालौन

पुलिस उपमहानिरीक्षक झांसी परिक्षेत्र, झांसी की उपस्थित में आज दिनांक 13.07.2024 को 28 वीं पुलिस अन्तर्जनपदीय कानपुर जोन, कानपुर की पुलिस फुटबॉल प्रतियोगिता (महिला/पुरूष) 2025 का शुभारंभ इन्दिरा स्टेडियम उरई में किया गया । पुलिस उपमहानिरीक्षक झांसी परिक्षेत्र, झांसी महोदय द्वारा समस्त खिलाडियों से परिचय प्राप्त किया एवं खेल भावना से फुटबाल प्रतियोगिता खेलने हेतु प्रोत्साहित कर प्रतियोगिता का उद्घाटन फुटबाल में किक मारकर किया गया । इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक जालौन व मुख्यचिकित्सा अधिकारी जालौन , अपर पुलिस अधीक्षक जालौन, समस्त क्षेत्राधिकारी गण जनपद जालौन तथा प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन्स उरई सहित अन्य अधिकारीगण/कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।
