February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

पुलिस की प्रशासन के नेतृत्व में आयोजित 28वीं पुलिस अन्तर्जनपदीय जोनल पुलिस फुटबॉल प्रतियोगिता 2025 का हुआ शुभारंभ

1 min read
Spread the love


“अन्तर्जनपदीय पुलिस फुटबॉल प्रतियोगिता – झाँसी परिक्षेत्र

झाँसी

‘‘जालौन पुलिस की अगुवाई में आयोजित 28वीं पुलिस अन्तर्जनपदीय जोनल पुलिस फुटबॉल प्रतियोगिता 2025 का हुआ शुभारंभ”

“खेलकूद से टीम भावना व अनुशासन बनाये रखने में मिलती है मदद -डीआईजी जालौन की मेजबानी में आयोजित 28वीं पुलिस अन्तर्जनपदीय कानपुर जोन, कानपुर की पुलिस फुटबॉल प्रतियोगिता (महिला/पुरूष) 2025 का शुभारंभ *मुख्य अतिथि श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक झाँसी परिक्षेत्र झाँसी श्री केशव कुमार चौधरी महोदय द्वारा इन्दिरा स्टेडियम उरई जनपद जालौन में किया गया 28वीं पुलिस

अन्तर्जनपदीय जोनल पुलिस फुटबॉल प्रतियोगिता में कानपुर जोन के जनपद कानपुर नगर, कानपुर देहात, फतेहगढ़, औरैया, कन्नौज, इटावा, झाँसी जालौन, ललितपुर की कुल 09 टीमों द्वारा प्रतिभाग किया गया है

सर्वप्रथम मुख्य अतिथि महोदय द्वारा समस्त खिलाडियों एवं उनके प्रशिक्षकों का परिचय प्राप्त किया गया। इसके उपरान्त सभी खिलाडियों द्वारा राष्ट्रगीतों की बैंड की धुनों पर के साथ मच से गुजरते हुए मार्च पास्ट किया गया

 महोदय द्वारा अपने उद्वोधन में बताया कि मानव जीवन में खेलकूद का महत्वपूर्ण स्थान है। खेल शारीरिक स्वास्थ्य को मजबूत बनाते हैं। साथ ही मानसिक अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का विकास करते हैं। पुलिस महकमे में खेलकूद से न केवल अनुशासन बनाने में सहायता मिलती है, बल्कि पुलिसकर्मियों को मानसिक तनाव से भी राहत मिलती है। खेल तनाव कम करने का प्रभावी माध्यम हैं*

मुख्य अतिथि महोदय द्वारा पुलिस फुटबाल प्रतियोगिता खेलने हेतु प्रोत्साहित कर

प्रतियोगिता का शुभारम्भ फुटबाल में किक मारकर किया गया

       इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक जालौन डॉ0 दुर्गेश कुमार ,अपर पुलिस अधीक्षक जालौन श्री प्रदीप कुमार वर्मा, मुख्य चिकित्साधिकारी जनपद जालौन, क्षेत्राधिकारी लाइन्स श्री उमेश कुमार पाण्डेय सहित जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी, प्रतिसार निरीक्षक श्री पारस नाथ चौधरी व अन्य अधिकारीगण/कर्मचारीगण उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *