February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

20 वर्षीय युवती को बहला फुसलाकर भागने पर पड़ोसी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

1 min read
Spread the love

कालपी जालौन

नगर के एक मोहल्ले में 20 वर्षीय अविवाहित युवती को घर से जेवरात तथा नगदी सहित गायब होने के मामले में पीड़ित पिता के द्वारा कालपी कोतवाली में आरोपी युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया है। नगर के मोहल्ला उदनपुरा निवासी वादी पिता ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि प्रार्थी की 20 वर्षीय पुत्री दिनांक 6-7-25 की रात में घर से कहीं चली गई थी, पुत्री को बहुत ढूंढा लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। पीड़ित के घर की अलमारी में रखे 50 हजार की नगदी व जेवरात भी नहीं थे। उन्होंने बताया कि मेरी पुत्री पड़ोस में रहने वाले आरोपी युवक अनस से मोबाइल में अक्सर बात करती थी। वादी ने कहा कि प्रार्थी की पुत्री को आरोपी अनस बहला फुसलाकर ले गया। वादी ने अनस व उसके साथी के विरुद्ध कार्रवाई करने, नगदी व जेवरात को बरामद करने की प्रार्थना की है। पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज करके विवेचना शुरू कर दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *